Sudha Sharma   (Vasudhasudha)
552 Followers · 54 Following

read more
Joined 29 December 2019


read more
Joined 29 December 2019
1 MAY AT 14:15

आप छुटकी बहनों की बड़की बहना,
हम दीदी आपको सदैव कहेंगे।❣️
जैसे चांद-तारे,फूल और कलियां,
वैसे हर सुख-दुख में संग रहेगें।❣️
🌿हैप्पी सिस्टर्स डे।🌿
#वसुधासुधा

-


30 APR AT 1:09

उसकी आंख में आँसू था,
दर्द बढ़ा,बेकाबू था।
हकीकत बड़ी कड़वी थी,
पास नहीं कोई जादू था।
#वसुधासुधा

-


30 APR AT 1:00

सच्चा दोस्त वही है
जो दूर हो के भी पास है।
दोस्ती अहसान नहीं
बस एक अहसास है।

दोस्ती वाली राम राम जी 🌿🙏🌿
#वसुधासुधा

-


30 APR AT 0:46

ये खिलखिलाहट दिल पे अहसान है।
सुन ओ जान,तेरी मुस्कान मेरी जान है।
कट जाये जिन्दगी संग यूं ही सफ़र में,
साथ तू है तो हर मुश्किल आसान है।
#वसुधासुधा

-


30 APR AT 0:32

जाने कितने किस्से कहते संग-संग रह कर?
लगे थे पंख हमें और उड़ते हम उन्हें लेकर।
प्यारी सी दास्तान वो दोनों की दोस्ती की,
कभी वो मेरे घर और कभी मैं उसके घर।
#वसुधासुधा

-


29 APR AT 21:58

खुल के खिलखिलाया
करो समझो जरा...❣️

तुम्हारी उदासी हमें
मंजूर नहीं है,
कि ये जिन्दगी है
जंजीर नहीं है।
#वसुधासुधा




-


29 APR AT 21:44

वो मौत के बाद भी कुछ ऐसे जिन्दगी से मिल रहे हैं।
उनकी कब्र के पास तेरी पसंद के फूल खिल रहे हैं।
#वसुधासुधा

-


29 APR AT 21:36

हो जाओ कहीं गुम
थोड़ा कम ही मुझे दिखो।
मत करो कॉल,मैसेज,
एक खत पहले सा लिखो।

चाबो चने इंतजार के,
केक चाकलेट संग न बिको।
बैठ छत की मुंडेर पे फिर से
प्रेम की तीखी धूप में सिको।
#वसुधासुधा


-


29 APR AT 21:25

बस गुजर ही तो रही है ये जिन्दगी
हर साँस समाज के हिसाब में है।
जिससे महक उठे फिर बीते लम्हे,
वो इश्क का गुलाब छुपा किताब में है।
#वसुधासुधा

-


29 APR AT 21:07

कभी होठों पर उजली मुस्कानें,
कभी दर्द से आंचल गीला है।
चलते चलो मत रोको पावों को,
ये बस मेरे महादेव की लीला है।
हर हर महादेव
#वसुधासुधा

-


Fetching Sudha Sharma Quotes