साया 📃✏✏   (साया...)
965 Followers · 1.1k Following

read more
Joined 24 April 2018


read more
Joined 24 April 2018
8 NOV 2022 AT 17:45

जब तक हम सपने से नहीं जागते तब तक हमें सच्चाई का पता नहीं चलता और हम सपने को ही हकीकत समझते हैं।

यहीं सच्चाई जिंदगी की होगी।

-


8 NOV 2022 AT 17:42

जब तक हम सपने से नहीं जागते तब तक हमें सच्चाई का पता नहीं चलता और हम सपने को ही हकीकत समझते हैं।

यहीं सच्चाई जिंदगी की होगी।

-


13 JUN 2022 AT 23:42

यूं सब से रूठ कर मुझको जाना कहां हैं
कोई दूसरा मुकाम मुझे पाना कहां हैं
कोई पूछे भी अगर हालत मेरे
इस जिद्दी दिल को भी बताना कहां हैं

-


8 JUN 2022 AT 23:29

हिम्मत खत्म है और साथ तो कोई है नहीं
जीना पड़ रहा है और इरादा तो कोई नहीं ।

-


7 JUN 2022 AT 14:22

लड़े बिना कुछ मिलता नहीं।
और लड़ने को कुछ बचा नहीं ।

-


15 JUL 2021 AT 22:41

एक समय के पश्चात
समय माँगने वाला व्यक्ति
उकता जाता है माँग माँग कर

और तब शुरू करता है त्यागना
त्यागता है अपना मोह
अपनी इच्छाएँ, आशंकाएँ
और अंततः त्याग देता है
उस व्यक्ति को जिससे
सब कुछ मिलता हो माँगने पर

-


25 MAR 2021 AT 14:53

ना जाने ये कश्मकश का सफर कब सुलझेगा?
हम तेरे है या किसी ओर के‌‌‍‌, ये सवाल कब सुलझेगा?

तेरे ना होने पर भी गम सा है
और तेरे होने पर भी सब नम सा है।

ना जाने ये कश्मकश का सफर कब सुलझेगा?
हम तेरे है या किसी ओर के, ये सवाल कब सुलझेगा?

तुझे पाने की चाह नहीं पर खोने की राह पर चलने से भी डर लगता है।
ना जाने ये कश्मकश का सफर कब सुलझेगा?

मंजिल की राह सामने हैं पर उन सीधे रास्तों पर भी
थमने का मन करता है।

ना जाने ये कश्मकश का सफर कब सुलझेगा?
हम तेरे है या किसी ओर के, ये सवाल कब सुलझेगा?

-


27 FEB 2021 AT 22:17

चलो रात का सफर तय करते हैं
अंधेरे में भी आँख बंद कर के चलते हैं
जिस बात का कोई मतलब नहीं
उस बात को खुशी से कर के चलते हैं

-


11 OCT 2020 AT 18:12

वो गई तो क्या हुआ
उसकी बातें बाकी है ।
उम्र गुजारने के लिए
उसकी यादें बाकी है।।

-


16 SEP 2020 AT 18:34

जो मुझे पंख लगा दे
मैं उस हुस्न की तलाश में हूं

-


Fetching साया 📃✏✏ Quotes