Ssanjay L Aroura   (©️Ssanjay L Aroura)
203 Followers · 13 Following

read more
Joined 30 April 2019


read more
Joined 30 April 2019
20 SEP 2023 AT 12:27

तेरी जुल्फों के सायों में
तेरी कातिल शोख अदाओं में
मैं तो हूं आज़ाद परिंदा
उड़ने से मुझे इन मदमस्त फिजाओं में

-


16 SEP 2023 AT 9:06

आज फिर इक धुंध, इक परछाई सी उभर आई है
यूं जैसे मुद्दत बाद, इस दिल को किसी ने आवाज़ लगाई है
उभर आया है तेरा अक्स फिर निगाहों के सामने
जब से "बादल" ने ली आज इक छोटी सी अंगड़ाई है.

-


3 JAN 2023 AT 11:10

इश्क होता तो बता देते
दिल अपना चीर कर दिखा देते
हमें न आया करना झूठा दिखावा
हमने तो मोहब्बत की थी
रूह से रूह की इबादत की थी.

-


17 APR 2022 AT 10:31

पूछा हाल जो अपने शहर का
तो चला मालूम
कि लोग तो जिंदा हैं
पर जमीरों का पता नहीं

-


7 APR 2022 AT 23:14

धुंधली सी इक परछाई थी
कुछ यादें उमड़ आई थीं
रात के अंधियारे में
अक्सर चली आती हैं वो
बिना कोई दस्तक, बिन आवाज
जब भी खुल जाती है बिन कहे
वो ख्वाब की खिड़की रातों में

-


5 APR 2022 AT 12:16

कमरा अस्त व्यस्त है मेरा आज
सब कुछ बिखरा पड़ा है इधर उधर
कोशिश कर रहा हूं ढूंढने की
कहीं से शायद मिल जाएं फिर से मुझे
वो मेरे "बचपन वाले ख्वाब"

-


5 APR 2022 AT 0:17

इश्क़ होता तो बता देते
दिल अपना चीरकर दिखा देते
पर हमने तो मोहब्बत की थी
"रूह" से रूह की इबादत की थी.

-


5 APR 2022 AT 0:10

नहीं खोलकर रखते अब हम अपने दिल के वर्के
यूं गैरों के सामने
कमबख्त,आते हैं दिखाते हैं झूठे आंसू
और जख्म कुरेद कर चले जाते हैं.

-


4 APR 2022 AT 23:47

जो रिसता है आज भी रात की तन्हाई में
जब चुपचाप चली आती हैं यादें तेरी
बिना दस्तक दिए हुए.

-


4 APR 2022 AT 22:58

क्या खूब अदा थी उस शौख हसीना की
खंजर का काम वो निगाहों से किया करती थी

-


Fetching Ssanjay L Aroura Quotes