Srinibas Nayak   (SRINIBAS NAYAK)
4 Followers 0 Following

सर्वे भवंतु सुखिनः
Joined 15 September 2021


सर्वे भवंतु सुखिनः
Joined 15 September 2021
27 JAN 2022 AT 14:02

मेहनत लगती है..सपनो को सच बनाने में,
हौसला लगता है..बुलन्दियों को पाने में,
बरसो लगते है..जिन्दगी बनाने में,
और जिन्दगी फिर भी कम पडती है
रिश्ते निभाने में।।— % &

-


27 JAN 2022 AT 13:55

हमारे जीवन में "रिश्तों" की कोई तयशुदा परिभाषा नहीं होती.. सिर्फ परिस्थिति, समय और व्यवहार इन्हें परिभाषित करते हैं!— % &

-


9 DEC 2021 AT 23:25

हृदय से अच्छे कोमल सह्रदय भावुक लोग बुद्धिमान होने के बाद भी धोखा खा जाते हैं,
क्योंकि
वो दूसरों को भी हृदय से अच्छे व सच्चे होने का विश्वास कर बैठते हैं।

-


7 DEC 2021 AT 16:55

कभी कभी हमारे लिए वह व्यक्ति अधिक मजबूत सहयोगी सिद्ध नहीँ होता है,जो हमारे लिए दूसरों से सदैव लड़ने को बहस करने को तैयार रहता है।
बल्कि मजबूत सहयोगी वह सिद्ध होता है,जो विषय को,जो विवाद को,संकट को,अत्यंत ध्यानपूर्वक सुनता है,समझता है,और उस अनुसार ही दृढ़ प्रयास करता है।

-


25 NOV 2021 AT 23:03

जीवन में गलत व्यक्तियों का चयन हमारे जीवन को प्रभावित करे या ना करे,
परन्तु एक सही व्यक्ति की उपेक्षा हमें जीवन भर पछताने पर मजबूर कर सकती है।

-


23 NOV 2021 AT 23:53

जिंदगी में जो चाहो हासिल कर लो, बस इतना ख्याल रखना कि, आपकी मंजिल का रास्ता, लोगो के दिलों को तोड़ता हुआ न गुजरे।

-


23 NOV 2021 AT 23:44

जब ज़िंदगी और सपनों के बीच मोल भाव चल रहा हो तो सपने बेच डालो...ज़िंदगी नही,
ज़िंदगी रही तो...
सपने फिर खरीद लेंगे...।

-


21 NOV 2021 AT 23:40

खुशी के लिए बहुत कुछ इकट्ठा करना पड़ता है ऐसा हम समझते हैं किंतु हकीकत में खुशी के लिए बहुत कुछ छोड़ना पड़ता हैं ऐसा अनुभव .......कहता है।।

-


19 NOV 2021 AT 22:55

किसी के लिए समर्पण करना मुश्किल नहीं है,
मुश्किल है उस व्यक्ति को ढूंढना जो आप के समर्पण की कद्र करे ।

-


17 NOV 2021 AT 14:14

भरोसा उस चिड़िया की तरह है जो भोर से पहले के अँधेरे में भी उजाले को महसूस कर लेती है

-


Fetching Srinibas Nayak Quotes