𝙎𝙋𝚵𝚵𝘿   (Speed)
2.6k Followers · 14 Following

Joined 13 August 2020


Joined 13 August 2020
30 NOV 2023 AT 21:48

Nain...

-


9 OCT 2023 AT 20:32

न जाने कितने सवाल करता है
उसका यूं बेसवाल रहना ~

न जाने कितना जवाबदार करता है
मेरा यूं बेजवाब रहना ~


-


24 SEP 2023 AT 13:36

वो कतरे लम्हों के तेरे साथ थे जो
कफ़न कर चुका हूं...
वो शख्स रहता तेरे साथ था जो
दफन कर चुका हूं....

-


15 JUL 2023 AT 17:36

घर की सादगी में ही
शामिल रहा हूं हमेशा

बाहर की हवा 'फलक'
रास नही आती...

-


3 JUL 2023 AT 23:26

कुछ बाते शुमार हुई
कुछ बाते अनकही सी रह गई

कुछ हंसी बिन बातों की
कुछ मुस्कुराहट दबी सी रह गई

कुछ हम, तुम में हो गए
कुछ तुम, तुम मे ही रह गई....

-


13 JUN 2023 AT 8:34

......

-


16 MAR 2023 AT 8:41

हमसफ़र सुंदर हो, ये ज़रूरी नही
कद्र करने वाला हो, ये बेहद जरूरी है 💝

-


11 MAR 2023 AT 10:50

I wanna write my own sad phrase ❤️‍🔥

-


14 NOV 2022 AT 17:38

अग्नि की उठती लपटों में
वो सुखी चंदन की लकड़ियां ओढ़े
सुकून में मग्न झपकी ले रहा था।

कर रही थी खोखली चिंगारिया
उसका सीना ; पर शिकन एक ना थी माथे पर ।

बोहें आंखों की जल कर खाक हो चुकी थी
फिर भी अश्रु की दिखी न एक भी धारा थी।

शायद उसे खुशी थी इस मोह माया से छूटने की
या शायद वो आंसू बहा चुका था जीवन भर में ही।

-


9 NOV 2022 AT 16:36

.....

-


Fetching 𝙎𝙋𝚵𝚵𝘿 Quotes