Somya Mishra   (Miss_somya)
18 Followers · 13 Following

read more
Joined 3 June 2019


read more
Joined 3 June 2019
1 OCT 2020 AT 17:40

संघर्ष से मृत्यु का परिणाम है निर्भया
जीवन के कठिन पक्ष का संग्राम है निर्भया
उसके जीने से लेकर मरने का पैगाम है निर्भया
उसके सपनो का झूठा सर्वनाम है निर्भया
लड़की के जीवन का गुमनाम है निर्भया
कपड़ो से लेकर बालों का उपमान है निर्भया
संघर्ष से मृत्यु का परिणाम है निर्भया
उसकी जमीन का झूठा आसमान है निर्भया
दांव पे लग चुकी इज्जत का मृतगान है निर्भया
लाज से लाइलाज का अंजाम है निर्भया
किलकारी से चीखो का परिणाम है निर्भया
तोड़ी मरोड़ी गुड़िया का अंतिम नाम है निर्भया
संघर्ष से मृत्यु का परिणाम है निर्भया

-


22 AUG 2020 AT 10:07

तीनो लोक की परिक्रमा त्याग,
मात पिता के सम्मुख आये,
किये प्रणाम फेरी परिक्रमा,
गजानन प्रथम पूज्य कहलाये।

-


16 AUG 2020 AT 12:10

वो भी दिन जल्दी आएगा जब गणपति ले कर आओगे,
प्यार से उनको विराजमान कर मोदक भोग लगाओगे।
वो बात अलग की भोग तुम्हारा न किसी काम रह जायेगा,
हथिनी को जो दर्द दिया सहना तुम्हे भी पड़ जाएगा।
हाथ विधाता के आगे जब जब तुम फैलाओगे,
क्या हश्र किया उस बेजुबाँ का यही सोचते रह जाओगे।
क्या गलती थी उस बेजुबाँ की उसने इंसानियत से प्यार किया,
इंसानी खाल में छिपे दरिंदे का उसने ऐतबार किया।
ऊपर वाले कि लाठी में कभी आवाज नही होती है,
यही कारण है कि दुनिया हर पल हर दम रोती है।
ऐसे दानवो का फ़िर कभी इस तरह ऐतबार न हो,
किसी बेसहारा बेजुबाँ का फिर कभी अपमान न हो।
प्राप्त करे वो सद्गति,और दुर्गति मनुष्य को तंज मिले,
अजन्मे बच्चे को मार दिया,न उसके घर कभी दीप जले।
जन्मा भी न जो बच्चा वो माँ के आंचल में सिमट गया,
मरते मरते भी देखो माँ की बाहों में लिपट गया।
सत्य कथन' दिनकर' जी का चरितार्थ हुआ जाता है,
जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

-


16 AUG 2020 AT 11:24

इस खेल के हर पन्ने को वो अपना नाम दे गया,
वो आया,खेला और इस खेल को सलाम दे गया।

-


20 APR 2021 AT 17:53

जो तुम्हे तुमसे ही गिड़गिड़ा कर माँग रहा था,
वो लड़का लाडला था अपने घर का।

-


20 APR 2021 AT 14:55

जिंदगी की असली कीमत तब समझ मे आती है,
जब आपका सामना साक्षात मौत से हो।

-


20 APR 2021 AT 11:08

ख्वाहिशों का आदी दिल काश ये समझ सकता,
कि साँस टूट जाती है, आस टूट जाने से पहले ।

-


16 APR 2021 AT 16:47

मांग रही हु वचन राम से, मुझको भारत मात मिले,
हर जन्म में हिंदुस्तान हर जन्म में हिन्दू नाम मिले।

-


16 APR 2021 AT 16:42

सब्र का मेरे अभी इम्तेहान जारी है
आएगा वक़्त जब खुद खुदा कहेगा
मेरे बच्चे,,,,,
अब तेरी बारी है🔱

-


16 APR 2021 AT 16:38

- सौम्या

-


Fetching Somya Mishra Quotes