Smruti   (Shradha ✨)
39 Followers · 6 Following

read more
Joined 18 March 2023


read more
Joined 18 March 2023
31 AUG 2023 AT 22:04

बंदिशें तो दुनिया लगा देगी
पर तुम इश्क़ मे आज़ादी देना...

-


30 AUG 2023 AT 0:05

अनदेखा एक मंज़र था
अहसासों का एक समंदर था
जिसे ढूंढ़ रहा था दिल
वो शायद उसी के अंदर था....

-


28 AUG 2023 AT 20:56

दिल के किसी कोने मे
वो ज़िंदा है कोई याद बन
मगर ज़ेहन के पन्नों से गुम है.....

-


11 AUG 2023 AT 23:30

जो पढ़ी ना जा सकी उससे
मैं वो कहानी लिखती हूं
हाँ मैं कुछ दर्द रूहानी लिखती हूं....

-


4 JUN 2023 AT 22:29

हमारे दरमियाँ ये मज़बूरी क्यों है
माना वक़्त है नशाज़ सा
पर नाराज़गी ये जरुरी क्यों है....

-


2 JUN 2023 AT 21:40

अगर कहानी है तो किस्से भी हज़ार होंगे
जैसे हर एक दिल मे दफ़न दर्दों के कई बाजार होंगे....

-


1 JUN 2023 AT 20:49

दिल करता है सो जाऊं उस पुरसुकून नींद मे
कि क़ुबूल-ए-इश्क़ भी तेरा मुझे ना जगा पाए....

-


31 MAY 2023 AT 23:42

काश वो एक मुकाम होता
तेरा और मेरा एक नाम होता
मैं तुझे सुनाती अपनी लिखी बातें
और तू बस मुझमे खोया होता.....

-


30 MAY 2023 AT 20:32

ना हमने कहा ना तुमने सुना
कुछ यूँ मोहब्बत धीरे धीरे दिल मे उतर गयी.....

-


30 MAY 2023 AT 12:17

दिन और रात का फ़र्क बता देता है
हाँ,, ये तकिया दिल का हाल बता देता है....

-


Fetching Smruti Quotes