Simran Chimnani   (Baatein Teri Meri)
23 Followers · 8 Following

Writer•Poet
Joined 28 May 2020


Writer•Poet
Joined 28 May 2020
12 OCT 2024 AT 12:50

ज़रूरत रावन को जलाने की नही
अपने अंदर के राम को जगाने की है

-


23 JUL 2024 AT 20:09

काश weather forecast की तरह human nature forecast भी होता
जो लोगों के बदलते मिजाज़ का अंदाज़ा लगा पाता
और ज़रूरत पडने पर हमें red alert का इशारा दे पाता

-


18 APR 2024 AT 19:57

स्कूल की किताबों का बोझ ही अच्छा था

ज़िंदगी के मसलों का बोझ उठाने से
छोटा सा ये दिल दुखता बहुत है .....

-


31 DEC 2023 AT 12:11

लो आ गया फिर नया साल
फिर नयी उम्मीदें, नए इरादों की राह पर कदम रखेंगे
हाँ मगर अब की बार
बीते साल ने जो सबक दिए उनको भी संग लेकर चलेंगे

-


28 DEC 2023 AT 13:54

कैलेंडर में आनेवाला नया साल हो
या ज़िंदगी में आनेवाले नए लोग .....

आते वक्त कुछ उम्मीदें लेकर आते हैं
और जाते जाते कई सबक देकर जाते हैं

-


26 NOV 2023 AT 11:15

पता नहीं,
आज यूँ बेमौसम बारिश का होना
बेवक्त बदलते मौसम का हाल दे गया
या फिर बेवजह बदलने वाले
बेफिक्र लोगों की मिसाल दे गया

-


11 NOV 2023 AT 14:53

गलतफहमी की ज़रा सी धूल से
अक्सर लग जाते हैं जाले रिश्तों पर भी
अब की दिवाली दीवारों के साथ साथ
एक पोछा प्यार का घुमा लें अपने दिलों पर भी

-


26 SEP 2023 AT 19:55

एक आइना ऐसा भी हो
जो सूरत नही नियत दिखा सके
ये मुखौटों के पीछे छुपे चेहरों की हकीकत
हमें समझ में नही आती

-


16 AUG 2023 AT 15:43

सिखा ही देती है ज़िंदगी किसी तरह
गिरकर फिर संभलने का हुनर
हाँ मगर कीमत बड़ी वसूल करती है
कभी घाव तो कभी ठोकर देकर

-


6 MAR 2023 AT 14:01

हर पल एक नया रंग उसने दिखाया है
ज़िंदगी से बेहतर होली भला कौन खेल पाया है

-


Fetching Simran Chimnani Quotes