simple simpi  
1.1k Followers · 23 Following

read more
Joined 30 January 2020


read more
Joined 30 January 2020
12 APR AT 10:06

हनुमंत तेरी भक्ति में ये कैसा जुनून है?
गर छुए हवा कोई तो,
रुख बदलना उसका धर्म है।

-


8 MAR AT 7:55

स्त्री कभी साधारण नहीं होती,
जिसकी उम्र कभी कम नहीं होती।
स्वयं अंत है, स्वयं शक्ति है,
वरदान में मिला जिसे मां बनने का सौभाग्य है।

सुबह का आराम नहीं,
दिन की थकान नहीं,
रात को नींद नहीं,
फिर भी वह मुस्कुराती है।
यही वो शख्स है जो एक लड़की से बहु बन जाती है।

ख्वाबों में जिसके तेज है,
हौसलों में उड़ान अभी शेष है
किन्तु, न जाने क्यों कुछ उड़ जाती है तो कुछ
शाम ढले घर आ जाती हैं।

सपनों और अपनों के बीच में
न जाने कितनों की किस्मत पलट जाती है,
कुछ अफसर बन जाती हैं
तो कुछ बस
एक साधारण स्त्री रह जाती है।

-


8 MAY 2024 AT 13:39

की कहा था उन्होंने
मेरी गलियों में सुकून होगा,
किंतु कहना भूल गए
के बस गुजरते हुए संभालना;
बड़ा शोर होगा।

-


5 MAR 2024 AT 16:44

Deepak ki suraksha
Ab hamare kandho par hai
Chaliye lagaye 'safety helmet',
Akhir hum bhi to anmol hai.

Kyu kare nakhre, Shararte aaj,
Vo bhi is daur mai hum,
Jahan kah Raha har koi,
Lagao safety ear plug, chhod ke headphones.

Dikhte hum khas hai, ye bhi ek pehnchan hai,
Agar pehne ' Reflective jackets' to bhi hum mahan hai,
Na pehne shayad, khatre mai apni Jaan hai.

Bachpan mai garam- thanda chhu liya karte the
Vo hamara bachpana tha,
Aaj na jalna pade Hume, is samjhdaari ki umra mai,
Pehen lo Bhai 'safety hand gloves' taal do ek khatre ko.

Sikh yahi samjhani hai,
Zindagi mai kab honi anhoni hai,
Apnaye suraksha ka har vo niyam,
Dur rahe humse akasmat ke gham.

-


28 FEB 2024 AT 16:38

The art he has,
With the mind, he sets
With a smile, he shows
Day by day, he deserve more.

-


20 DEC 2023 AT 22:27


Off to work: as of him
I overwhelmed,
But not noteworthy.

-


3 JUL 2023 AT 14:31

गुरू और शिष्य के बीच ऐसा रिश्ता जोड़े,
गुरू आपके शिष्य होने का उदाहरण दे, तो
आप भी उनके गुरु होने का।

-


8 JUN 2023 AT 20:21

ये कानो की बालियां
कुछ उन्हें महसूस कराती होंगी,
शायद कुछ कहा हो मैंने
ऐसा शोर मचाती होंगी,
आखिर यूं ही कौन सजता सवरता हैं?
कोई तो है जिसके लिए ये रूप चमकता है।

-


30 MAR 2023 AT 9:14

राम नवमी,
श्री राम जन्मे महाराज दशरथ के घर,
लिए मानव का अवतार,
यह ना एक केवल कहानी है किंतु
सनातन हिंदू धर्म की पहचान है,
राजा राम थे, किंतु एक वनवासी रहे,
कारण भी यही था और सच भी यह रहा
" प्राण जाए पर वचन न जाए"।
यही सत्य अमर रहे और आप सभी को
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

-


27 MAR 2023 AT 22:30

जो गूंजता नही,
ना शोर मचाए,
मेरा प्यार वो गीत है,
जो देखे वो मुस्कुरा जाए,
जो सुने वो बस सुनता जाए।

-


Fetching simple simpi Quotes