SiMPi MiShRa   (सिम्पी_मिश्रा✍️)
7 Followers · 2 Following

read more
Joined 2 September 2020


read more
Joined 2 September 2020
27 MAR AT 19:29

हम तबाह हुए थे इश्क़ में जिनके,
वे कहते हैं कि अब उन्हें इश्क़ नहीं हमसे..!

-


27 MAR AT 11:00

मिजाज़ मौसम के कुछ इस कदर बदल रहे हैं हमारे शहर में,
एक हम ही नहीं, कई और भी गिरफ्तार हैं तेरे इश्क़ के कहर में..!

-


7 MAR AT 10:52

सबको अपने - अपने फ़स्ल पर एक दिन मलाल होगा..।
आएगी जब जिसकी बारी, उस दिन उसका हिसाब होगा..।

-


29 FEB AT 11:22

वे जो कहते हैं, मत सोचो इतना,
ऐसे ही चल जाता है जीवन..!
अब कौन बताए उन्हें कि
चलती तो मुझे सबके हाथ की चाय भी नहीं है ..!!

-


19 NOV 2023 AT 23:05

सब रोये थे, सबकी आंखें नम थी!
पर सबसे ज्यादा वो रोया था,
जिसकी गलती सबसे कम थी..!

-


18 SEP 2023 AT 23:43

यूं ही हाथों में हमारे
एकदूजे का हाथ रहे..!
ईश्वर से है यही प्रार्थना कि
सात जन्मों तक
हम यूं ही साथ - साथ रहे..!!🙏🤞🏼

-


27 AUG 2023 AT 19:46

दुख सर्वदा अयाचित होता है
और
सुख, ईप्सित...!
संभवतः इसलिए
सुख क्षणिक होता है और दुख शाश्वत..!

-


11 AUG 2023 AT 21:13

हर शख्स परेशान है यहां, हरेक की अपनी परेशानी है।
ये बात दीगर है कि कुछ को वजह समझ आ गई है,
कुछ को अभी समझ आनी है।।

-


16 JUL 2023 AT 23:51

सुनो! साथी❤️
रेत के ढेर में तुम मेरे सीप हो..
अंजानों की भीड़ में तुम मेरे मीत हो..
बीज की बहुलता से भरे तरबूजों में से तुम मेरे वास्ते बिना बीज वाले तरबूज हो..
क्या कहूं , क्या लिखूं मैं तुम्हारे वास्ते कि तुम मेरे क्या हो..
बस इतना समझ लो कि कांटों से लदे डाल पर तुम मेरे गुलाब हो..
अनावृष्टि के काल में अफरात बरसात हो..
सुनो! साथी
मेरे वास्ते तुम हर घड़ी, हर पल, हरदम सबसे लाजवाब हो..😘😘😘😘😘😘

-


7 APR 2023 AT 16:31

गजब जज्बा है भाई साहब!
बदलना शिक्षकों को था और बदल सिलेबस गया है..।💁
इस 'साहस' के लिए कहां तो जनता से वाहवाही मिलनी चाहिए थी और इधर जनता - जनार्दन द्वारा दुत्कारे जा रहें हैं... घोर अनर्थ है, कद्र ही नहीं है किसी को अच्छाई की..🤦
हो न हो ये फैसला शिवरात्रि के सुअवसर पर विचाराधीन रहा होगा, जिस पर होली में मोहर लगी है.. वरना खयालों की ऐसी मजाल जो ये किसी आम आदमी को, आम दिनों में आए... न जी न! महामानव होना पड़ता है ऐसे खयालों का खयाल लाने के लिए, घोर तप का प्रभाव है, कोटि - कोटि देवताओं का आशीर्वाद है...🙇🤷

-


Fetching SiMPi MiShRa Quotes