Shweta Verma(sv)  
1.7k Followers · 744 Following

read more
Joined 10 March 2021


read more
Joined 10 March 2021
23 MAR AT 11:15

तेरे साथ जीना चाहता हूँ, मरने से पहले,
तेरे बिना अधूरा हूँ, खुद से पहले।
बस एक साथ तेरा नाम लिख दूँ,
मौत से पहले तेरा ख्वाब लिख दूँ।

-


19 MAR AT 23:12

फिर से कान्हा को आना होगा,
हर नारी को बचाना होगा,
अधर्म के बादल घिरे हुए हैं,
सत्य के दीप अब अंधियारे में हैं।

द्रौपदी के आँसू फिर से बह रहे,
न्याय के द्वार फिर से बंद हो रहे,
शक्ति को फिर से जगाना होगा,
कान्हा को फिर से बुलाना होगा।

मनुष्य फिर से भटक रहा है,
सच को झूठ में बदल रहा है,
प्रेम का गीत फिर से गाना होगा,
कान्हा को फिर से आना होगा।

राधा के स्वर को सुनाएगा कौन?
सत्य के मार्ग को दिखाएगा कौन?
अंधकार को दूर भगाना होगा,
कान्हा को फिर से आना होगा।

शक्ति को स्वरूप दिखाना होगा,
नारी को अपना मान दिलाना होगा,
न्याय का राज फिर से लाना होगा,
फिर से कान्हा को आना होगा।

-


14 MAR AT 15:54

रंगों की तरह खुद को बिखरने दो,
हर ग़म को गुलाल संग उड़ने दो।
हर दिल में प्यार के रंग सजें,
हर ख्वाब में खुशियों के रंग महकें।
टूटे हुए दिल भी हँसने लगें,
खुद को खोकर भी खुद को पाओ,
जैसे दर्द के साये में सुकून समाओ।







-


14 MAR AT 12:33

रंगों की भीड़ में तन्हाई सी है,
खुशियों के शोर में खामोशी सी है।
हाथों में गुलाल है, पर रंग फीके हैं,
इस होली में भी तुम नहीं, दिल अधूरे हैं।


-


9 MAR AT 21:48

चैंपियनशिप की शान बढ़ाई,
भारत ने फिर से जीत दिखलाई।
हर कदम पर हौसले की पहचान,
तिरंगे ने पाया ऊँचा सम्मान।
जोश और जुनून से रची ये कहानी,
भारत की जीत बनी एक नई निशानी।
गर्व से लहराया तिरंगा आसमान,
फिर से साबित किया भारत महान।

© Shweta Verma

-


8 MAR AT 15:16

खुद को कमजोर कभी मत समझो,
हर ठोकर को तुम ताकत समझो।
हर सपने को अब सच करना है,
हर डर को डराकर आगे बढ़ना है।
हौसला ही अब तेरी पहचान है,
अब नया इतिहास तुझसे बनना है।

-


1 MAR AT 20:34

ना संवारा था ना सजाया था
तेरी यादों ने मुझे बस रुलाया था
और अगर हम कहदे तुझे ना मोहब्बत थी
तो तूने उस खता को दोहराया क्यों था

-


26 FEB AT 13:01

महादेव की छाया में हर दुख छिप जाते हैं,
सच्चे मन से पुकारो, महादेव भी आते हैं।
तेरी भक्ति में सुकून है, यही मेरा सहारा,
तेरा नाम ही जीवन का आखिरी किनारा।
दुआओं में तेरा नाम, सांसों में तेरा एहसास,
तेरी शरण में आकर ही जीवन संवर जाता है।


-


21 FEB AT 14:31

चलो हम न सही, कोई और मंज़िल तक जाएगा,
हर सफर में मुसाफ़िर, नया कारवां लाएगा।

एक लहर के थमने से सागर रुका नहीं करते,
एक तारे के टूटनें से आसमान उजड़ा नहीं करते...!

-


11 FEB AT 11:47

मोहब्बत का एक अफसाना है,
इश्क़ अधूरा मगर फिर भी पुराना है।
दिल के पन्नों पे जो नाम लिखा था,
आज भी वो तेरा दिवाना है।

चाँद भी तन्हा है मेरी तरह,
तेरी यादों में दिल मचलता रहा।
तू दूर सही पर दिल के करीब,
इसी एहसास में दिल बहलता रहा।

कभी लौट आए तो कहना ज़रूर,
क्या तेरी रूह ने भी मुझे चाहा था?
या बस मैं ही थी, जो इस सफर में,
तेरी मोहब्बत को खुदा समझा था?

-


Fetching Shweta Verma(sv) Quotes