Shuhbam Tandon   (शुभम् टण्डन)
16 Followers · 7 Following

Joined 16 April 2020


Joined 16 April 2020
26 MAY 2023 AT 21:42

तुझ संग वक्त बिताना बंदगी लगने लगी,
तुमसे जिंदगी जिंदगी लगने लगी।

-


27 AUG 2022 AT 20:45

अजनबी समझने लगी थी मुझको मेरे गाँव की गलियां,
सोचता हूँ फिर इनके रंगों से रंगदारी की जाए।

-


20 AUG 2022 AT 7:03

Dear Myself,
Not all fights are won in fields. Sometime just walk away smiling and sit in solitary to enjoy the wind flowing through your hairs. That's your victory. Give yourself importance you deserve. You deserve happiness, not only sour feelings. Enjoy little things. Smell the first rain, take a solo trip to mountain, swim in Ocean, sweat in desert, walk on riverside. Live life for yourself.

-


13 AUG 2022 AT 15:23

यूँ ही कह देता है वो अपने दिल की,
वो बेखबर है के तराना बन जाता है।
अक्सर गुजरती है शाम आगोश में उसके,
कुछ यूँ ही गुजरता वक्त फसाना बन जाता है।
अब आदत सी लगती है साथ की उसके,
शायद यूँ ही तो हौले से याराना बन जाता है।
जोड़ के देखो ये लम्हात अपने साथ के,
ये अपने इश्क का अफसाना बन जाता है।

-


12 AUG 2022 AT 3:30

बिखरे से हैं हम कतरा कतरा,
फिर समेटकर सिल जाओ हमें।
अपनी इन उलझनों से निकलो जरा,
आ के आज फिर मिल जाओ हमें।

-


10 AUG 2022 AT 11:00

सहर होने को तो है लेकिन अभी रात बाकी है,
नींद से बोझिल इन आँखों में कोई आस बाकी है।
दूरियां जो दिखती हैं दरम्यान तो नही है ये,
मेरे लबों पे तेरे लबों के अभी एहसास बाकी है।

-


5 AUG 2022 AT 19:15

इतना खाली है दिल मेरा
सोचता हूं प्लाटिंग करा के कालोनी निकाल दूं

इच्छुक खरीदार सम्पर्क करें

-


5 AUG 2022 AT 19:08

जिंदगी क्या है ये जिंदगी ने सिखाया,
सुकूं क्या है ये उसकी बंदगी ने सिखाया,
अंधेरा था चोट थी और हताशा थी,
मेरा हाथ थाम फिर चलना तुम्ही ने सिखाया।

-


3 MAY 2022 AT 22:07

मेरे अपनों का शहर।
बेबाक बात करता,
और फिरता बेफिकर।
इक कूचा मेरे इश्क का,
इक गली तेरे प्यार की।
खोये जिसमें हम दोनों,
मैं ढूंढ़ू उसे किधर।
मेरे ख्वाबों का नगर,
हम दोनों का शहर।

-


16 FEB 2022 AT 10:30

A broken relationship is loss of two

One who lost the heaven which she was to build with her love and compassion.
Second who lost his self and will never trust from his true heart.

Who is victim? Who is culprit? Both are...
They are as much right as they are wrong.

Down the time one of them will regret for sure— % &

-


Fetching Shuhbam Tandon Quotes