Father
मां ने अगर जन्म दिया तो
पिता का अहसान भी तो कम नही,
अपने अरमानों को जलाकर भी जो
हंस दे ऐसा कोई दूसरा इंसान नहीं।
यूं तो फिल्म में हीरो की कमी नहीं , पर असली
जिंदगी में पापा जैसा हीरो दुनियां में कोई भी नही।
ख़ुद को दो कपड़ो में समेटे,
हमें दुनियां भर की खुशियां दे डाली।
हम तो अंजान थे तकलीफों से और
फरमाइश पर फरमाइश करते गए।
खेत से आते थे थककर पापा फिर भी
मेरे लिए रात भर पंखा डुलाया हैं।
हमारे सपनों को महलों में सजाया है,
गुस्सा लड़ना रूठना तो मेरा काम था,
पर पापा ने हर काम को प्यार से सीखाया है।
-
लड़कियां
अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आते ही,
जन्म से पहले मार दी जाती हैं लड़कियां।
क्यों कोख से जन्म लेते ही,
दिल का बोझ बन जाती है लड़कियां।
क्यों मिट्टी के तेल, गैस, पेट्रोल से
जला दी जाती है लड़कियां।
क्यों योग्य वर के तलाश में पिता जी के
पांव का छाला बन जाती है लड़कियां।
क्यों सामाजिक रूढ़ियों का और बलात्कार का
शिकार होती है लड़कियां।
क्यों सामाज खामोश है...
जब इस क़दर खत्म हो रही है लड़कियां।
क्यों प्रताड़नाओं का बोझ दिल में दबाकर
आत्महत्या कर लेती है लड़कियां।
ये इंसानों कहीं ऐसा ना हो कि सिर्फ़
ज़ुबान पर ही रह जाएं लड़कियां।
और आने वाला कल पूछे
कोई तो बताओ कैसी होती है लड़कियां।
-
फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में,
फर्क होता है किस्मत और लकीर में,
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि,
कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में।-
सपने उनके सच होते हैं,
जिनके सपनों में जान होती है,
पँखो से कुछ नहीं होता,
हौंसलो से उड़ान होती है।-
जीत की ख़ातिर बस जूनून चाहिए,
जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए,
ये आसमान भी आ जाएगा ज़मीन पर,
बस इरादों में जीत की गूँज चाहिए।-
मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,
हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है,
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में,
लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है।-
दुनिया का हर शौक पाला नहीं जाता,
कांच के खिलोनो को हवा में उछाला नहीं जाता,
मेहनत करने से मुश्किलें हो जाती है आसान,
क्योंकि हर काम तकदीर पे टाला नहीं जाता।-
ना थके हैं कभी पैर,
ना कभी हिम्मत हारी है,
जज्बा है कुछ बनने का ज़िंदगी में,
इसलिये सफर जारी है।-
फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में,
फर्क होता है किस्मत और लकीर में,
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि,
कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में।-
मां का साथ
मां साथ होती है
तो बुरा वक्त भी
आसानी से कट जाता है।
मां साथ होती है
तो नही डराती आशंकाएं।
मां साथ होती है
तो हर मुसीबत से लड़ने
की आ जाती है हिम्मत।
मां साथ होती है
तो दो गुना हो जाता है
आत्मविश्वास।
सचमुच - बड़ा करिश्माई है
मां का साथ...
S.Y-