Hello
-
Cont-8439582702
8077634808
तुम्हें याद कर के पुकारा करेंगे।
कह... read more
चलती हैं बे मौसम में तेज़ हवाएं जब भी।
दरवाज़े पर उसकी दस्तक जैसा लगता है।।-
खिड़की पर नूरानी वो क्या चेहरा लगता है।
उसके आगे तो महताब भी फीका लगता है।।
कातिल है अदा जिसकी दिल से है एकदम कोमल।
फूल कंवल का बिल्कुल उसके जैसा लगता है।।
पोज़ ले लक्खा है उसने तस्वीर में कुछ ऐसा।
वो मुझको ही देख रही है ऐसा लगता है।।
-
वो कविता है या कोई नज़्म बतलाना ज़रूरी है।
अगर हो प्यार तो कोई ग़ज़ल गाना ज़रूरी है।।-
तुम्हारे साथ में गुज़रे हुए पल याद रहते हैं।
मेरी आंखों में जुगनू इसलिये आबाद रहते हैं।।
जो शामिल ज़िन्दगी की जंग में हर पल रहे ध्यानी।
कफ़स वो ज़िन्दगी का तोड़ के आज़ाद रहते हैं।-
चले तो गए हो हमें तन्हा कर के।
मगर हम जियेंगे तुम्हें दिल में रख के।।-
आ तुझमें मैं पिघल जाऊं के तू मुझमे पिघल जाए।
तुझे बाहों में भर लूं तो ये दुनिया हमसे जल जाए।।
तेरी तो सादगी भी लूटती है दिल ज़माने का।
तू जो श्रृंगार कर ले तो तबियत ही मचल जाए।।
निगाहों से निगाहों को मिला के तू जो रक्खे तो।
तेरी मेरी मुहब्बत का भी पावन दीप जल जाए।।
-
तेरी ज़ुल्फ़ें जे खोलूं तो हवा बदनाम हो जाये।
तेरी आंखें निहारूँ तो सवेरा श्याम हो जाये।।-