Shivam Giri   (SHIVAM GIRI)
386 Followers · 547 Following

read more
Joined 22 May 2021


read more
Joined 22 May 2021
10 HOURS AGO

क्या ही मांगा था तुझसे तेरा हंसना अच्छा लगता है।
तू लगती मुझको चाँद चकोरी और दिल बच्चा लगता है।।
पर ना जाने क्यों तूने पल में कितने भावों को मिटा दिया।
जो धड़कन तुझमें मेरी थी उस धड़कन को ही रुला दिया।।
नहीं बंदिशे बनाई तुझ पर और ना ही तुझे मजबूर किया।
फिर भी जाने क्यों तुमने मेरे प्यार को चकनाचूर किया।।
भर गया था मन गर मुझसे बस एक बार बता देती।
अड़ंगा यदि में था राहों का कम से कम मुझे जता देती।।
खा गया सुख चैन मौन तेरा अब कुछ ना अच्छा लगता है।
तू लगती मुझको चाँद चकोरी और दिल बच्चा लगता है।।

-


5 APR AT 23:18

हम लड़के हैं साहब इसका मतलब ये तो नहीं की हमको बुरा नहीं लगता।
अपनों की बातों में कितना कुछ सह जाने वाला मन कभी सबकुछ नहीं सहता।।
हमको भी चुभती है कुछ बातें जब कोई भी हमें नहीं समझता।
हम लड़के हैं साहब इसका मतलब ये तो नहीं की हमको बुरा नहीं लगता।।
कुछ अपने ही कामों से जिम्मेदारी के तनावों से हर बार मूंड़ एक सा तो नहीं रहता।
लाख उलझनों से जूझता दिल पर हर बार मन छोड़ यार नहीं कहता।।
क्या ही बयां करूं दुनिया को सोच लिया उसने तो बस यह मर्द को दर्द नहीं होता।
हम लड़के हैं साहब इसका मतलब ये तो नहीं की हमको बुरा नहीं लगता।।

-


31 MAR AT 23:18

मत देख रिश्ते में अमीरी गरीबी ना ही मेरी महफ़िल देखिएगा।
प्रेम का समंदर बसा मेरे अंदर देखना है तो मेरा दिल देखिएगा।।
हाँ मानता अमीर खुद को पास रिश्तों का जो है खजाना।
सब व्यर्थ उसके सम्मुख मैं प्रेम का हूँ दिवाना।।
कभी मेरी तरसीं आंखों की झिलमिल देखिएगा।
गर देखना है कुछ तुमको तो मेरा दिल देखिएगा।।

-


29 MAR AT 22:46

अब तो अपने भी राज छिपाते है हमसे।
बात दिल की ना कोई बताते है हमसे।।
बूंद भी गिरतीं तब भी देते खबर वो।
अश्क आंखों के वही अब छिपाते है हमसे।।

-


27 MAR AT 22:46

मिलना जब भी हो मुझसे बस एक बार कह देना।
ना रोके कोई भी तुमको इजाजत पहले ले लेना।।
नहीं आशिक मैं वो हूँ जो छिप छिपकर मिलते हैं।
दौड़ा घर ही आऊंगा इशारा एक बार कर देना।।

-


15 MAR AT 12:01

मन व्याकुल सा रहता तुमपे कुछ खास लिखने को।
दूरियां जो भी है दिल की सबको पास लिखने को।।
सोचता रहता तन्हा दिल काश तुम साथ हो मेरे।
बिताऊं कुछ पल साथ तेरे ना तरसूँ तुमसे मिलने को।।

-


23 FEB AT 19:34

हर पल बिखर रहा हूँ हर पल संभल रहा हूँ।
उम्मीदें भी है टूटी अब तो बस ढल रहा हूँ।।
जानें क्यों ये जीवन मुश्किलें रोज है लाता।
खोखली लगती दुनिया सन्नाटा मुझको भाता।।
मानों की कोई जबरन सफर मैं कर रहा हूँ।
उम्मीदें भी है टूटी अब तो बस ढल रहा हूँ।।

-


14 FEB AT 0:32

इश्क वालो मत भूलो तुम पुलवामा वाले हमले को।
उपवन सूना हुआ देश का तुम लेकर बैठे गमले को।।
कितनी माँ ने लाल गवाये बहनें रोकर सिसक गई।
बूढ़ी आंखों ने लाशें देखी पैरों से जमीन खिसक गई।।
रोया देश था सारा उस दिन जब चालीस लाशें आई थी।
अपनो की ही गद्दारी में वीरो ने जान गवाई थी।।
इसलिए तुम भूल ना जाना पुलवामा वाले हमले को।
उपवन सूना हुआ देश का तुम लेकर बैठे गमले को।।

-


12 FEB AT 10:04

लगकर मेरे सीने से मेरी हर श्वास बन जाओ।
कभी ना भूल पाऊं जो वो एक एहसास बन जाओ।।
बनाया तुमको ही जीवन का हर एक किस्सा मैंने।
बनूं माली मैं तुम्हारा तुम मेरी बाग बन जाओ।।

-


11 FEB AT 20:26

तुम्हे एक वादा निभाना पड़ेगा।
हंसी ख़्वाब हर पल सजाना पड़ेगा।।
हो जाओ ख़फ़ा कभी भले ही तुम मुझसे।
हर किस्सा तुम्हें अपना सुनाना पड़ेगा।।

-


Fetching Shivam Giri Quotes