Shalu Badgujjar   (S.Badgujjar✍️)
488 Followers · 15 Following

read more
Joined 25 April 2020


read more
Joined 25 April 2020
29 OCT 2021 AT 22:30

अब भी हसीन सपने मेरी,
आंखों में पल रहे हैं।।
ढल रहे हैं दिन,
रातों को करवटें बदल रहें हैं।।
बरसात नहीं फिर भी,
बादल गरज रहे हैं।।
आंखें हैं उसकी भी नम,
और हम भी पिघल रहे हैं।।
पलके हैं बंद फिर भी,
आंसू निकल रहे हैं।।
सुलझी हैं जुल्फें और,
हम उलझ रहें हैं।।
अब भी हसीन सपने मेरी,
आंखों में पल रहे हैं।।

-


22 MAR 2021 AT 23:21

Truth of life

जब इंशान के सपने टूटते हैं तो,
वो जीता तो जरूर है...
लेकिन
अंदर से पूरी तरह मर जाता है!!

-


14 OCT 2020 AT 2:33

एक पल के लिए भी सुकून नहीं
ए जिंदगी
क्यों हर रोज तू मेरा इम्तिहान ले रही है !!
एक ख़ुशी आयी नहीं कि जिंदगी में मेरी
बदले में गम तू मुझको बेशुमार दे रही है !!
एक पल के लिए भी सुकून नहीं
ए जिंदगी
क्यों हर रोज तू मेरा इम्तिहान ले रही है !!

-


13 OCT 2020 AT 20:58

माना कि तेरे इश्क़ के मैं काबिल नहीं..
हां
माना कि तेरे इश्क़ के मैं काबिल नहीं..
साथ होकर भी मेरी किस्मत में तू शामिल नहीं..
कैसे भूल जाऊं तुझको एक सपना समझ कर
पा नहीं सकते तुझे हकीकत में, पर
तेरे ख्वाब देखना कोई गुनाह तो नहीं..
जी लेंगे हम अब तेरी यादों में..
हर रोज मांगेंगे उस रब से तेरा साथ
अपने हर एक ख्वाबों में..

-


12 OCT 2020 AT 19:43

कौन है मेरे आस-पास
ये खयाल नहीं है अब..
एक तेरे सिवा मुझे
कोई याद नहीं है अब...

-


21 SEP 2020 AT 10:38

बिना किसी चाहत के किसी को बेतहाशा
चाहना, आसान होता है क्या इश्क निभाना !!
किसी की टूटी हुई उम्मीदों में नई हिम्मत जगाना.. आसान होता है क्या किसी के एहसासों में
अपना नाम लिख पाना !!
अपने जज्बातों को खुद में समेट कर
उसके जज्बातों को समझना...
बिना किसी चाहत के किसी को बेतहाशा चाहना
आसान होता है क्या इश्क निभाना !!

-


15 SEP 2020 AT 1:01

ये वक़्त मेरा उसके दूर जाने से
वो आया ही नहीं लौट कर
फिर कभी
किसी भी बहाने से...

-


11 AUG 2020 AT 1:05

अक्सर मुस्कुराके रो देते हैं जो लोग
जनाब
उनके सीने में लगे ज़ख्म बहुत गहरे होते हैं..

-


10 AUG 2020 AT 16:41

हर रोज बढ़ती ही जाती हैं
कुछ को पूरा करें तो कुछ अधूरी ही रह जाती हैं

-


9 AUG 2020 AT 21:53

ये जिंदगी भी कभी-कभी बड़ी बेरहम हो जाती है
जनाब
कि एक गम से निकले नहीं और दूसरा दे जाती है..

-


Fetching Shalu Badgujjar Quotes