Shailendra Singh   (।। शैलेन्द्र ।।)
73 Followers · 144 Following

IG - shailendra_sgurjar
Joined 4 February 2018


IG - shailendra_sgurjar
Joined 4 February 2018
8 JAN 2021 AT 13:20

हुनर होगा तो दुनिया कद्र करेगी खुद ही,
एड़ियां उठाने से किरदार ऊंचे नहीं होते..

-


5 JAN 2021 AT 15:16

ख़ुद से मिला नहीं और
ख़ुदा की बात करता है
ज़िन्दगी भर खुद को
नज़रअंदाज़ करता है।

-


14 NOV 2020 AT 18:02

दीवाली आकर कह जाती, अंधकार से
जूझने का संकल्प ही सही यथार्थ है।
मृगमरीचिका में मत भटको। अंधकार के
सैंकड़ों परत हैं। उससे जूझना ही मनुष्य
का मनुष्यत्व है। जूझने का संकल्प ही
महादेवता है। उसी को प्रत्यक्ष करने की
क्रिया को लक्ष्मी पूजा कहते हैं।।

-


4 NOV 2020 AT 19:59

कौन है जिसमें कमी नहीं,
आसमां के पास भी तो ज़मीं नहीं..

-


2 NOV 2020 AT 14:55

बढ़ती हुई समझ,
जीवन को मौन की ओर ले जाती है।

-


8 OCT 2020 AT 7:43

मृत्यु केवल एक बार का खेल नहीं,
बल्कि यह एक अनगिनत,
अविराम घटित होता क्रम है,
आपकी मृत्यु कितनी बार होगी,
यह आपकी जीवनशैली तय करेगी..

"रोज़-रोज़ या किसी रोज़"

-


24 JUN 2020 AT 20:39

एक ख़्वाब से भागे हुए हैं
बस इसलिए ही जागे हुए हैं.....

-


3 JUN 2020 AT 11:23

रास्ते कहां ख़त्म होते हैं ज़िंदग़ी के सफ़र में,
मंज़िल तो वहां है जहां ख्वाहिशें थम जाएं।।

-


15 MAY 2020 AT 19:38

हसरतों
के सिक्के लिए
उजाले खरीदने निकले थे हम,
उम्र की
पहली गली ने
साला बचपन ही छीन लिया..

-


8 MAY 2020 AT 22:08

मैं क्या बताऊँ वो कितना करीबी है मेरे,
मेरा ख़याल भी उसको सुनाई देता है..

-


Fetching Shailendra Singh Quotes