लोगों को कैसे पहचाने, क्या आप जानते हैं।
यह सवाल बड़ा अजीब सा, शायद आप मानते हैं।
खैर छोढ़ो इस सवाल को, क्यो अपना समय गंवाते हैं।
मैं आज इसका बताता हूँ फार्मूला कि कैसे पहचानते हैं।
हमने किसी की शुध्दता का पैमाना 100% खोज लिया।
बस इसी पैमाने से मैने, लोगों की पहचान को पा लिया।
अब आप कहेंगे कि, ऐसा कैसे हो सकता है।
बिलकुल 100% इसी पैमाने से सच हो सकता है।
अब मैं बताता हूँ कैसे, जरा ध्यान से इसे समझना।
इस श्रृष्टि में केवल सौ तरह के, लोगों के चरित्र हैं इस बात को मानना।
ये ही बहुत बड़े गुणा से आज, इतनी विशाल संख्या में हैं।
बस इसकी विशालता देख, घबरा जाते हैं हम, ये ही समस्या।
लेकिन ये सब 100 चरित्रों के ही, भाई बन्धु बने हैं।
और इन्हें खुद नहीं मालूम कि इन जैसे और भी बने है।
अब आप आज से एक डायरी पर, इन सौ अलग लोगों की ज्यादा से ज्यादा पहचान लिखें।
जब आपकी ये research हो जाए पूरी, इसे सभाल कर रखें।
अब जब भी कोई नया व्यक्ति आपको मिलें, उसकी बातों पर ध्यान जरूर दे।
फिर अपनी डायरी में देखें उस चरित्र को, आपको उस जैसा चरित्र डायरी में जरूर मिलें।
- "अदंभ"
8 OCT 2018 AT 7:21