Sandhya Rani Das   (Sandhya Rani Das❤️)
990 Followers · 1.1k Following

(संध्या की मन की कोना )
ना मैं शायर हूँ ना मैं कवि लिखती हूँ दिल से मेरी जज़्बात की छवि ।।
Joined 25 September 2019


(संध्या की मन की कोना )
ना मैं शायर हूँ ना मैं कवि लिखती हूँ दिल से मेरी जज़्बात की छवि ।।
Joined 25 September 2019
17 FEB AT 20:47

टूटी हुई सिसकियां सुनेगा कौन?
गले लगा कर संभालेगा कौन?
अकेले चल कर थक गई हूं मैं,
हाथ पकड़ कर साथ चलेगा कौन?

-


17 FEB AT 20:41

दर्द का बयान आसान नहीं है।।
दिल का तकलीफ़ दिखता नहीं है।।
जो सेहता है वहीं जानता है,
तकलीफ़ को गले लगा कर
जीना आसान नहीं है।।

-


31 DEC 2023 AT 15:41

अब थोड़ी देर बाकी है 2024 आने को
2023 तेरा समय है अब जाने को।।
आसान नहीं था इस साल,
बहुत तकलीफ़ और चुनौती से
भरा था इस साल।।
बहुत करीब थे जो हमसे दूर हुए,
कुछ अनजान हाथ पकड़ कर साथ खड़े हुए।।
महीने बीतते ही पहचान भी सबका हुआ
कौन आपना कौन पराया
ये प्रमाण भी मिला।।
अनोखा तोहफा दिया मुझे इस साल ने,
खुद को प्यार करना सिखा दिया इस साल ने।।



-


6 DEC 2023 AT 20:59

मुश्किल आये तो आये चलना है निरंतर
जीवन के पथ पर चलना है निरंतर।।
आसान नहीं है यहां कुछ भी पाना
संघर्ष से लिखती है इतिहास यहां।।
असफलता को चुनौती करके
मंजिल को सामने रख के,
तुम्हे चलना है निरंतर।।
विश्वास रख अपने पर
इम्तिहान का समय है
कर्म कर ले अच्छे से
समय बदलने वाला है।।
गिरकर ,उठकर लक्ष्य तक है जाना
है पथिक तुम्हे निरंतर है चलना।।

_Sandhya Rani Das❤️



-


10 MAY 2023 AT 20:37

अजीब प्यार का सिलसिला था जनाब।।
हमने उनको अपने दिल में रखा,
उन्होंने और किसी को उनके दिल में रखा।।

-


28 FEB 2023 AT 13:59

मेरी जीवन की आधार है मेरे कृष्ण,
सुख दुःख कहानी के लेखक है मेरे कृष्ण।।
अंतर्मन की पुकार है कृष्ण,
चिंतन का दूसरा नाम है कृष्ण।।
अंधेरे रात की जुगनू है कृष्ण
पल पल परिवर्तन का नाम है मेरे कृष्ण।।
सांस जो चल रही है उसका प्रमाण है कृष्ण ,
जो कुछ हो रहा है उसका कारण है मेरे कृष्ण ।।
कर्म का फल है कृष्ण,
जो भी कर रही हूं उसको करने वाला भी मेरे कृष्ण।।
ऐसा जहां नहीं जहां नहीं है कृष्ण,
मेरे हार की जीत है कृष्ण।।
आगे का रास्ता तय करने वाला भी कृष्ण,
साथ रह कर चलने वाला भी मेरे कृष्ण।।
हृदय में बन रही शक्ति का नाम है कृष्ण
समस्त संसार का स्वामी है मेरे कृष्ण।।

-संध्या की कृष्ण ❤️

-


16 DEC 2022 AT 12:48

किसको छुपाते हो अपना दिल
क्यों पत्थर जैसे बनाके दिखाते हो ।।
मैं देख चुकी हूं जा के दिल के अंदर
क्यों सब कुछ छिपा के रखते हो।।
दिल तो तुम्हारा प्यार का सागर है
मछली जैसी तैरती हूं जा के वहां
फिर क्यों अपने दिल को दबा के रखते हो।।

-


16 DEC 2022 AT 8:31

जन्नत तो नहीं देखी मैं ।।
पर किसी के हंसी में
जन्नत के खुशी देखती हूं मैं ।।
हां ये अलग बात है
के वे कभी कभी हंसते है ।।
पर जब हंसते है,
मानो चांद भी हंसता हुआ देखती हूं मैं।।


-


15 DEC 2022 AT 14:38

हमेशा खुश रहा करो,
कौन जाने कोई तुम्हारे खुशी
देखने के लिए ही जिंदा हो ।।
इसलिए हमेशा मुस्कुराया करो।।

-


11 DEC 2022 AT 13:36

प्यार क्या है??
जो दिखाई नही देता
सिर्फ महसूस किया जाए।।
तकलीफ़ आने पर
सबसे पहले जिसकी याद आए।।
जिसके खुशी के लिए
अपने जान भी न्योछावर हो जाए।।
दूर हो कर भी
पास रहने का एहसास दिलाएं ।।
जिसको देखने के बाद
आंखों को कोई नज़र ना आए।।
जितने भी ग़म क्यूं ना हो
जिससे बात करते ही चहेरे पर मुस्कान आ जाए।।
जहां दुआ मांगने की बारी हो
ज़ुबान पे पहले नाम उसका आए।।
हां यही तो सच्चा प्यार है
जो सबको समझ में ना आए।।

_Sandhya Rani Das❤️





-


Fetching Sandhya Rani Das Quotes