Sandeep Seep indian   (✍️ #Seep4india)
1.4k Followers · 3.5k Following

read more
Joined 4 August 2017


read more
Joined 4 August 2017
1 JAN 2022 AT 9:10

आपको और आपके परिवार को नूतन वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं । नव वर्ष 2022 आपके लिए सुख ,संपंति, स्वस्थ जीवन और ढेरों खुशियाँ लेकर आये ।

-


28 DEC 2021 AT 15:16

गूंगे बता रहे... मेरा किरदार है ग़लत !
बहरों को ये गुमां है... ग़लत बोलते हैं हम...!!

-


3 APR 2021 AT 14:18

किसी भी धर्म को मानने वाला अगर दुसरे के धर्म पर गलत बयान बाजी कर ख़ुद को सच्चा धर्मवादी साबित करे !

तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं वो इंसान नहीं शैतान है और शैतानों का कोई धर्म नहीं होता !

-


19 MAR 2021 AT 21:08

“जीवन में शांत रहेंगे तो खुद को बहुत मजबूत पायेंगे, क्योंकि लोहा ठण्डा रहने पर ही मजबूत रहता है, गर्म होने पर तो उसे किसी भी आकार में ढाल दिया जाता है”

-


18 MAR 2021 AT 17:03

अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना मुझे ।
जिसकी जैसी सोच थी उतना ही पहचाना मुझे ।।

-


28 FEB 2021 AT 17:52

किसी इंसान के कुछ समय के बुरे व्यवहार की वजह से उसको हमेशा के लिए बुरा ना समझे, कभी-कभी हालात बुरे होते है इंसान नही।

-


21 FEB 2021 AT 19:57

“मीठा बोलो, झुककर चलो, सबसे करो स्नेह,
कितने दिन की वाणी है, कितने दिन की देह”

-


14 FEB 2021 AT 12:59

"शब्द से खुशी, शब्द से ग़म,
शब्द ही पीड़ा, शब्द मरहम।
शब्द हास्य, शब्द व्यंग,
शब्द लय, शब्द तरंग।
शब्द असमंजस, शब्द युक्ति,
शब्द ही बंधन, शब्द ही मुक्ति।
शब्द विचार, शब्द संस्कार,
शब्द ही ब्रह्म, शब्द निर्विकार।
शब्द से क्रान्ति, शब्द से शांति,
शब्द से युद्ध, शब्द से संधि।
शब्द आरंभ, शब्द अंत,
शब्द गौण, शब्द अनंत।
न होता शब्द, न होती भाषा,
मानव निःशब्द, निःशब्द अभिलाषा।"

-


4 FEB 2021 AT 15:11

कटना, पिसना और अंतिम बूंद तक निचोड़े जाना....

गन्ने से बेहतर कौन जानता होगा कि मीठा होने का नुकसान कितना है!

-


20 JAN 2021 AT 21:14

जो समझाए भी और समझे भी वो ही जीवन में सबसे करीब होता है ।।

-


Fetching Sandeep Seep indian Quotes