Saanidhya Saraswal   (सानिध्य सरसवाल)
8 Followers · 15 Following

read more
Joined 12 December 2021


read more
Joined 12 December 2021
10 OCT 2022 AT 8:08

माँ तो "माँ" होती ही है
पर कुछ पिता भी
स्वभाव से माँ ही होते हैं

-


16 SEP 2022 AT 9:32

मेरा बार बार घूम के
तुमपे आकर रुक जाना
साबित करता है कि
ये दुनिया गोल है।

-


13 SEP 2022 AT 15:07

प्रेमिकाएं न चाहते हुए ब्याह दी
जाएंगी सरकारी नौकरों से
प्रेमी यूँ ही उदास रह जाएंगे
कॉम्प्टीशन की तैयारी करते-करते

-


13 SEP 2022 AT 8:28

मैंने कभी नहीं सुना
एक लड़की से कि
वह अगले जन्म में भी
लड़की ही बनना चाहती है..

ऐसा ना सुन पाना
इस दुनिया कि भयावह
स्थिति को जाहिर करता है,

-


2 SEP 2022 AT 15:27

हर परिस्थिति में सहज रहना
परिपक्वता है,
गम्भीरता तो यूँही
परिपक्व होने का ढोंग करती है।

-


29 AUG 2022 AT 10:26

परिपक्वता हमारे दिमाग की वो स्थिति है, जिसमें हम दूसरे के द्वारा परेशान किए जाने पर सामने वाले को दुखी ना करते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं कि अखिर उसने हमे आहत क्यूँ किया ।

-


15 AUG 2022 AT 11:00

यूँ ही नहीं मिली आजादी
है दाम चुकाए वीरों ने,
कुछ हंस कर चढ़े हैं फांसी पर
कुछ ने जख्म सहे शमशीरों के,
यूँ ही नहीं मिली आजादी
है दाम चुकाए वीरों ने।

(पूरी कविता अनुशीर्षक में पढ़े।)

-


10 JUL 2022 AT 0:00

Life Of a Middle Class guy in
India is a True
Example of Ellipse
It moves Round and Round
Around two Focal Points
Carrier and family

-


14 APR 2022 AT 12:52

भारत माँ का एक मसीहा, नाम अम्बेडक लिखता था,
गाँव के सारे बच्चे जैसा, ही तो वो भी दिखता था।

जन्म लिया 14 अप्रैल को, अछूत वो कहलाते थे,
अपनी जाति के कारण, हर बार पीछे कर दिए जाते थे।

खुद के लिए खड़े होना, उन्होंने ही सिखाया है,
छुआछूत गुलामी हमारे देश से, जिसने दूर कराया था।

पहला कानून मंत्री बन, संविधान जिसने बनवाया था,
पढ़ने में थी रूचि बहुत, और भारत रत्न से सम्मान पाया था।

दिन 26 जनवरी का, सन 1950 था,
भारतीय संविधान लागू हुआ, वो दिन ही कुछ खास था।

आज भी मनाते हम, Republic डे के नाम से,
क्योंकि दिन खास हुआ, सिर्फ अम्बेडकर जी के काम से।।

-


10 APR 2022 AT 14:27

She is the cell membrane if I'm the cell...
She is the heartbeat if I'm the heart...
She is the haemoglobin if I'm the blood...
She is the oxygen if I'm the life...

And this SHE is none other than a MOTHER to her child.

-


Fetching Saanidhya Saraswal Quotes