S. k. Tomer   (Santosh k. Tomer)
452 Followers · 462 Following

Teacher,Writer & social worker
Joined 7 April 2020


Teacher,Writer & social worker
Joined 7 April 2020
16 MAR 2022 AT 14:49

भ्रम है,,, कि तुम बदल गए हो,,
यकीनन .... तुम उस दलदल में दिन - प्रतिदिन,
और अधिक गहरे खिसक रहे हो ।।

-


29 AUG 2021 AT 22:42

अक्सर जो होता हैं ,,
उससे भी कुछ परे होता हैं
जिसे हम प्यार समझ बैठते हैं,,
उससे भी कुछ अलग होता हैं
अनजाने में हम आ गए उनके बीच में
प्यार जो हैं,, उससे भी कुछ गहरा होता हैं।।
शुभ रात्रि मित्रों🙏

-


19 AUG 2021 AT 21:32

ये तहज़ीब हैं या रूढ़िवादी धर्म कट्टरता
आज जो अफगानिस्तान में हो रहा हैं
उसमे हज़ारों महिलाओं को निवस्त्र किया गया
तब ये कट्टरता और परंपराएं कहां गई।।

-


6 AUG 2021 AT 19:11

उन्होंने मेरी ......
सबसे कमजोर कड़ी को काट दिया,
जो मेरी सबसे बड़ी ताकत बन गई।।
.....

-


5 AUG 2021 AT 21:44

जुल्म इतना बुरा नहीं
जितनी बुरी खामोशी हैं ।
बोलना सीखो वरना .......
पीढ़ियां गूंगी हो जाएंगी ।।

विधिक विशेषज्ञ अंबेडकर जी

-


30 JUL 2021 AT 13:54

सत्य परास्त हो सकता है,
परंतु पराजित नहीं........
*मुंडकोपनिषद*

-


27 JUL 2021 AT 9:45

समझौता
हालातों से,
किया जा
सकता हैं
हैवान
से नहीं........
😢😢

-


27 JUL 2021 AT 7:44

ससुराल में पत्नी, की कामयाबी पति से होती हैं।
पत्नी कितनी भी समझदार क्यों ना हो..?
उसकी समझदारी उसके पति पर निर्भर करती हैं।।
इसलिए अपने बेटों को अधिक संस्कारी,बुद्धिमान और समझदार बनाएं।
ताकि किसी बेटी की जिंदगी खराब ना हो पाएं।।

-


12 JUL 2021 AT 12:10

कुछ वजूद हैं मेरी सांसों का
उथले, आकार से बने नहीं
कभी बनाना, कभी बिगाड़ना
ऐसा मेरा मिजाज़ नहीं ।।
स्थिर रहती हैं छाया भी
खत्म करके, फिर से उगाया जाएं
अपना ये कभी अंदाज नहीं ।।
आते जाते रहना ही हमारा काम नहीं

-


11 JUL 2021 AT 18:38

हर एक लम्हें को ख़ास जिया हैं
बिखरी डोरी को बांध लिया हैं
ना थोपा अपना कभी कोई निर्णय
हमारे हर फैसले में साथ और सम्मान दिया हैं
आप धड़कन हैं, हमारी...पापा
आज फिर से हमने महसूस किया हैं।।
Love you PAPA....

-


Fetching S. k. Tomer Quotes