RUPALI RAHANGDALE   (रूपाली)
952 Followers · 490 Following

14 APR AT 0:14

कभी सोचा हैं विध्वंस की ताकत।।
हम सोच भी नहीं पाते हैं,
कि एक टूटी हुई चीज में क्या शक्ति होगी।।।
लेकिन वास्तविकता यही हैं कि,
विध्वंस ही निर्माण हैं,
और ये प्रकृति का अटल सत्य भी।।।
क्योंकि मैंने सुना हैं,
ज्वालामुखी से पहाड़ों और झीलों की उत्पत्ति।
ये प्रकृति की सीख हैं,
कि टुटना ही निर्माण हैं।
और आज के युग में हम टूटने को अंत समझते हैं,
ये हमारी सबसे बड़ी भुल हैं,
क्योंकि विध्वंस ही निर्माण हैं।।।।

-


25 FEB AT 23:17

इक उत्साह चाहती हुं मैं।
जैसे एक रात का अंत, इक नया सवेरा,
वैसे ही एक नया जीवन, इक नया सवेरा।
रात में अपने सपनों की सैर करके,
सवेरे को उनको जीने का जुनून,
जीवन का सुखद पल हैं,
और इस पल को जीना चाहती हुं मैं,
मेरे हर सवेरे में, एक नया जीवन चाहती हुं मैं।।






-


17 NOV 2023 AT 23:15

वक़्त ले रहा हैं बनने मेें,
लेकिन लगातार निर्मित हों रहा हैं।
हर एक दिन में बढ़ रहा हैं ये,
और मैं बनाने की पुरी कोशिश कर रहीं हुँ।
कुछ परेशानियां जरूर हैं इसके बनने में,
पर मेरा हौसला भी कम नहीं हैं उनसे।
और उस दिन का बहुत बेसब्री से इंतजार हैं,
जब ये बनकर खड़ा हों जायेगा।
उस दिन मैं पुरी हों जाऊँगी,
जब अपने हर दिन देखें सपनों को,
हकीकत के महल में देख पाऊँगी।
और इस दिन के लिए मैं,
कुछ भी कर जाऊँगी।।।।

-


7 APR 2023 AT 21:07

जो जिन्दगी भर का साथी हैं,
चाय में डलने वाले अदरक-सा तिखापन लिए,
हमेंशा सही-गलत का फर्क समझाने वाला।
चाय में पड़ने वाली शक्कर-सी मिठास लिए,
जीवन में हमेंशा सुख देने की कोशिश करने वाला।
चाय की ही पत्ती की तरह,
थोड़ी देर में रँग बदलने वाला,
लेकिन शर्त ये हैं कि,
वो रँग सकारात्मक हों।
और उसमें डलने वाले विविध तत्व,
इलायची, मसाला, तुलसी आदि,
ये भी कुछ हद तक जरूरी हैं,
जैसे चाय में स्वाद लाने के लिए,
वैसे हीं वो जिन्दगी में स्वाद लाने के लिए,
जो हर परीस्थिति में साथ देने वाला हों।

-


2 APR 2023 AT 22:08

कि सब खत्म,
कोई उम्मीद ना हों,
ना कोई सहारा,
रंगहीन-सा लगे जीवन,
उस समय हम,
छोड़ देते हैं आशा की किरण,
मंजिल से भटकाव महसूस होता हैं,
लेकिन हम उस समय सही नहीं होते हैं,
हमें चाहिए कि उस समय,
थोड़ा रुके और समझे,
कि यहीं सही समय हैं,
हमारे जीवन के परिवर्तन का।।।।।

-


2 APR 2023 AT 20:17

हम अपनी जिन्दगी में परेशान सिर्फ़ ख़ुद के कारण होते हैं, हमारा दूसरों से उम्मीद लगाना हीं हमारी परेशानी की वजह हैं, हमें चाहिए कि हम अपनी जिन्दगी में उम्मीद स्वयं से लगाये और उस उम्मीद पर खरा उतरने के लिए अपना शत-प्रतिशत दें।

-


1 MAR 2023 AT 9:02

एक इंसान अंदर से कितना टुटा होता हैं ना,
सिर्फ़ वहीं जान सकता हैं,
उसके टुटने की सीमा का अंदाजा लगाना,
असम्भव सा हैं,
ये जिन्दगी ऐसे मोड़ पर क्यों ले जाती हैं,
जहाँ इंसान अकेला ही होता हैं,
इतनी भीड़ के बीच में भी।
लेकिन जब अंदर से मन तैयार हो ना,
परिस्तिथि से लड़ने का,
तब सब सही हो ही जाता हैं,
इसीलिए सबसे जरूरी हैं,
जिन्दगी में हर चीज का सामना करने की तैयारी होना।

-


22 FEB 2023 AT 0:52

कुछ सपनें मेरे, बाते करते हैं,
कि किस हद तक कोशिश की हैं मैंने,
इन्हें पुरा करने के लिए।
क्या-क्या खोया हैं,
क्या-क्या सुना हैं,
और क्या खोने की ताकत रखती हुँ मैं,
एक यहीं सहारा हैं बस,
हर सुबह उम्मीद देते हैं,
कि जिन्दगी जीने का नाम कैसे हैं।
और फ़िर एक समय बाद,
आ जाती हैं यहीं रात,
जो फ़िर से मेरे सपनों की सैर करवाती हैं,
और मैं हर सुबह चाहती हुँ कि ये रात हों,
ताकि ये रात के सपनें में ही सही,
लेकिन मैं जी तो लूँ इन्हें,
क्योंकि सुबह कैसी होंगी,
इसका अंदाजा किसी को नहीं।


-


8 FEB 2023 AT 1:41

मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत रिश्ता बन गये हों आप,
एक ऐसा रिश्ता जिसमें सम्मान हैं, फ़िक्र हैं,
साथ में कुछ अच्छा करने का जुनून हैं,
और सबसे बड़ी चीज, एक एहसास हैं,
कि अब कोई हैं मेरे साथ, जो सिर्फ़ मेरा हैं,
अब कितना भी बड़ा काम हों मेरे जीवन का,
ये हौसला जो आप देते हों कि मैं कर लूँगी,
मेरे मन में आपका सम्मान और बढ़ा देता हैं,
हमारा रिश्ता अभी शुरुवाती दौर में हैं,
लेकिन मेरे मन में ये विश्वास हैं कि,
समय के साथ ये एक बेमिसाल रिश्ते के रुप में उभरेगा,
आपके जैसा जीवनसाथी किस्मत वालों को मिलता हैं,
मैं बहुत ख़ुश हुँ कि मैं उनमें से एक हुँ,
आपको जानकर रिश्तें का महत्व समझ आ गया हैं,
और ये कि शादी का मतलब सपनों का खत्म होना नहीं हैं,
मेरी सोच को गलत साबित करने के लिये धन्यवाद😊
मैं पुरी कोशिश करूँगी आपकी उम्मीदों पे खरा उतरने की,





-


1 JAN 2023 AT 8:39

बहुत सारी खट्टी-मीठी, कड़वी यादों को लिये हुए,
हमेंशा की तरह एक और साल भी चला गया।
एक उम्मीद की किरण और पिछले साल की सीख😊
जो कुछ अच्छा करने का जुनून लिये हैं🔥
इस साल हर परिस्तिथि का सामना करने का साहस देगी🤗
इसी भरोसे के साथ नये साल का स्वागत हैं🥳🥳
नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐💐

-


Fetching RUPALI RAHANGDALE Quotes