सब कुछ खोकर आज सुबह उठा हूँ मैं,
नई रोशनी में नई उमंगों के साथ उठा हूँ मैं,
पुरानी यादों के जत्थे को दिल मे समा के उठा हूँ मैं,
और ज़िंदगी को दिये धोखे को मन मे समा के उठा हूँ मैं।।
❤️(अल्फाज़ -ए- रोहित)❤️-
Follow me on Instagram @alfaz_e_rohit
Student of medical science... read more
तेरा इन्तजार आज भी कर रहा हूँ मैं,
थोड़ी मेहनत तेरे काबिल बनने की आज भी कर रहा हूँ मैं ,
दिल पर बस और दिमाग पर ज़ोर देने की कोशिश पूरी कर रहा हूँ मैं,
और कुछ दिन से तेरी वफ़ा से पता नहीं क्यों डर रहा हूँ मैं,
शायद झूठ का जाल दिल मे बुन रहा हूँ मैं,
तू मेरी है आज भी यही सच मान रहा हूँ मैं।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️-
लत ऐसी लगी तेरे इश्क़ की
मैं धुएँ के छल्ले मे उड़ा ना सका।
भुलाने की कोशिश तो बहुत की
पर ये लत लगाकर भी तुझे भुला ना सका।।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️-
देखते ही देखते हम उनकी आँखों में बस गए,
बातें मज़ाक तक थी पता नहीं कब अफ़साने बन गए,
दिल ही तो है इक जिसे तुम अपने प्यार से भर गए,
बेरंग सी थी ये ज़िन्दगी शुक्र है खुदा की इतनी सुन्दर नवाज़िश कर गए।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️-
बेदर्द लोगों से अब मुलाकात ना करना,
उनसे दर्द बाँटने की बात ना करना,
ये मशगूल है अपने आप मे,
उनसे अब क़दर और वफा की बात ना करना।।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️-
यूँ तो ज़ज्बात दिल के, किसी भाषा में कहे नहीं जाते।
अल्फाज़ अनकहे, कहकर भी समझे नहीं जाते।
भाषाओं का ज्ञान पढ़ लेने से, पाएँ नहीं जाते।
हम हिन्दुस्तानी हैं जनाब, यहाँ बिना हिन्दी के इश्क़ किये नहीं जाते।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️-
ऐ ज़िन्दगी तुझे कभी अपने हिसाब से, जिया जा नहीं सकता।
कभी आगे बढ़कर साथ तेरे, पीछे मुड़ा जा नहीं सकता।
सबको खुश करने की चाह में, सबको खुश किया जा नहीं सकता।
और रोज़ सुकूं से सोने की चाह में, बिना रोए सोया जा नहीं सकता।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️-
दिल में कुछ इस तरह से मच जाए।
रातों को आए तो,
नींद बस करवट बदलते कट जाए।।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️-
तो ये दिल मेरा आंसुओं से भर जाता है।
सोचता हूँ वापस शुरू कर दूँ बात तुझसे
पर ये आत्म सम्मान मेरा बीच में आ जाता है।।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️-
उसके लबों से कुछ मीठें शब्द सुनकर मन शर्मा रहा है,
उसके चेहरे की चमक देखकर आँखें भी बंद हो रही हैं,
और उसकी आवाज़ सुनकर कान भी उसे दोहरा रहे हैं,
लगता है किसी को धीरे-धीरे प्यार हो रहा है।।
❤️(अल्फाज़ - ए - रोहित)❤️
-