ख्वाबों के मौसम में तुम ही छाए रहते हो
मुझको तो ख्वाबों का मौसम अच्छा लगता है-
रमेश पाली
(Ramesh Pali)
668 Followers · 225 Following
Prayagraj (Allahabad)
Joined 18 April 2018
2 JUN 2022 AT 17:45
25 APR 2022 AT 12:25
इस रंग-ए-एहतराम की शिद्दत न पूछिए
तर हो रहे हैं हम तो फकत देख देख कर-
20 APR 2022 AT 21:38
बह चले हैं अश्क बनकर दर्द दिल के आंख से
मिल रही है अब हमें भी दिल लगाने की सजा-
25 NOV 2020 AT 8:41
अतिशय व्याकुलता में सोच
समझ की ताकत घट जाती है,
थिर दिमाग से सोचोगे तो
समाधान हर मुश्किल का है.-
23 NOV 2020 AT 13:37
उसने क्या लिक्खा होगा यह दिल ने मेरे गढ़ डाला
उसका सूना मैसेज मैंने बड़े चाव से पढ़ डाला-
23 NOV 2020 AT 9:35
दहशत के इस विकट शहर में
उम्मीदें भर सकते हैं
एक दूसरे को ढांढस दें
इतना तो कर सकते हैं-
18 NOV 2020 AT 21:57
सैर मैंने की गगन की
गुफ्तगू तारों से की
तेरी यादों के सहारे
मैंने दुनिया नाप ली-
18 NOV 2020 AT 8:31
दिल सच्चा मन सुंदर हो तो सदा बेहतर होता है
सब के प्रति ऐसा गर हो तो सदा बेहतर होता है-