Ritu Panchal  
29 Followers · 15 Following

read more
Joined 4 June 2019


read more
Joined 4 June 2019
21 MAR 2023 AT 9:54

पापा
पापा आज आप होते, तो क्या ही बात होती ?
ना बचपन में खुशियां छीनती और,
ना ही मेरी माँ विधवा होती,
ना मैं किसी की गालियाँ सुनती
ना ही रोज़ रोज़ नई जिम्मेदारियों के साथ सुबह होती....
होती तो बस, छोटे से घर में खुशियां होती
पापा आज आप होते तो क्या ही बात होती ?
मेरी माँ के श्रृंगार करने पर बंदिशे ना होती,
मेरी बहन पापा शब्द सुनकर ना रोती
और मैं लोगो के ताने सुन
इतनी पत्थर दिल और छुप - छुपकर ना रोती
आप होते तो रूखी - सूखी रोटियों में भी खुशियां होती....
पापा आज आप होते तो क्या ही बात होती ?
आपकी शह मेरे साथ होती
बिन बाप की बेटी किसी से ना सुनती
परिवार और भविष्य की, इतनी चिंता ना होती
पापा आज आप होते तो क्या ही बात होती ?

-


21 MAR 2023 AT 8:48

भटक जाता हूं मंजिल से कुछ पल के लिए,
फिर वापस ठोकर खाकर, लोट आता हूं ।।

-


30 DEC 2022 AT 16:30

इंसान पेट भरने के लिए कितना कुछ करता है,
कोई धूप में जलता है तो कोई चोट लगने पर भी चलता है,
कोई दर-दर भटकता हैं तो कोई ऊँचे पद पर बैठ सिर्फ़ हुक्म करता हैं,
कोई कम भत्ते पर ज्यादा मेहनत करता हैं,
और कोई काम की तलाश में परिवार से दूर रहता हैं।।
इंसान पेट भरने के लिए भी क्या-क्या करता हैं।।

-


15 NOV 2022 AT 7:45

ऐ दातार (रब) मैंनू तोहाडे वर्गा यार चहुंदा ऐ
जद मैं उस दे विच खफा रहवा तद वी ओ मेरे नाल साया बणके खडा रहवे।।

-


7 NOV 2022 AT 16:16

खोने को इस दुनिया में, कुछ भी नहीं
ले जानें को,इस दुनिया से, कुछ भी नहीं
वक्त की सुई, ना जाने कब रूक जाए
इसलिए ना नाराज रहिए ना राज रखिये
क्या पता? कल का सवेरा हम देखे या नहीं।।
जो हैं उसी मे खुश रहिए,
मुस्कुराहटें बांटते रहिए,
क्या पता? कल जिंदगी हमारे लिए हो या नहीं।।

-


24 AUG 2022 AT 3:42

मेरे व्यवहार से, मै भी परेशान होता हूँ,
जो था वो रहा नहीं, यह सोच मै उदास हो लेता हूँ।।
कहना पसंद नही किसी से इसलिए मैं अकेले मे ही रो लेता हूँ ।।
मेरी पसंद को नापसंद करे कोई, तो मैं भी पीङा में होता हूँ।।
सभी के फैसलों को ऊपर रख अपनी इच्छाओ को मैं रोक लेता हूँ।।
शायद इसलिए, मै उदास रहता हूँ??

-


15 JUL 2022 AT 0:00

खुदा, एक बार मुझे तू उनसे मिला दे
आखिरी वक्त मे वो मुझसे मिलना चाहती थी....
आखिरी वक्त पर ना मिला पाया....
सपनो में तो मुलाक़ात करा दे।।

-


15 FEB 2022 AT 9:34

आपकी खुशी के लिए, मैं अपनी खुशी वार जावा,
गर मेरी वज़ह से आये तेरी आँखो मे आसूँ तो, मेरी दुनिया अंधेरे की शिकार हो जावा।।— % &

-


22 JAN 2022 AT 11:25

।। सच ।।

हर लड़की का सपना होता है की,
जब उसे उसका हमसफ़र मिले तो वो उसे,
परियों की तरह रखें,जैसे पापा रखते आये है।।

हर लड़की का सपना होता है की,
उसका हमसफ़र उसे समझे,उसका दर्द महसूस करे, उससे हर बात कह सके,आस टीकाए रखतीं है सिर्फ़ उसी एक शक्स पर जो उनकीं किस्मत में लिखा हो।।

मगर वो शक्स जिसपर उनकी आस है टिकी, वही शक्स उनके इन सभी ख्वाबों को कुचल दे तो,खमोशियो में लिपट जाति है उनकी रूह,उनका सपना,जिससे वो ना कभी उभर पाती हैं और वहीं उनकी आस दफन हो जाति हैं।।

-


22 JAN 2022 AT 10:52

बहुत सपने हैं मेरे, तेरे साथ
लेकर तेरे हाथों में हाथ
उनमे से एक ये है की
देखती रहूँ भूत की फिल्मे,बाहो में लेटकर तेरे साथ।।

-


Fetching Ritu Panchal Quotes