निगाहें ढूंढती है, खोजती है ,
वो सुख जो सिर्फ देखने में है।
निगाहे जतलाती उन अहसासों को ,
जो बिन बोले भी समझा जाती है।-
एक यात्रा शब्द... read more
ख्यालों की दुनिया में वो ख्याल हो तुम,
जिसे सोच कर जीना अच्छा लगता है।-
रिश्तों के बंधन से दूर एक उन्मुक्त रिश्ता, जीने की वजह बन जाता है।
जानना नही बस मानना चाहती हूँ, साथ हो बस इतना साथ चाहती हूँ।-
वक्त हमारे हाथ में होता तो लम्हा रोक लेती,
जीवन के कुछ पल खूबसूरत यादें बन रँग भरते है।-
सितारों की भीड़ में चमकता एक सितारा,
करता है रोशन जीवन सारा...........-
सुना था जीवन ,खाली था मन,
जीवन पथ पर ,अकेली सुनसान
बढ़ते जाना थी समय की माँग,
नियती थी क्या ,ये था जीवन का अंजाम।
-
हल्की सी रोशनी काफी है ,उजाले के लिये,
एक भरोसा काफी होता आगे बढ़ने के लिये।
सब कुछ होते हुए भी जब कुछ हाथ नही आता ,
एक आस काफी है ,प्यास बुझाने के लिये।-
सूखे पत्तों की तरह आज बिखरा मन है,
तलाश नही फिर भी अब तो बस संतोषी जीवन है।-
क्यूँ नही समझ पाई ........!
भागना जिंदगी नही है,
जीना जिंदगी है।
-