देखकर आज कल के हालातों को लगता है अकेला रहना सही रहेगा ।।
क्या थी गलती मेरे बेटे की जुबां पे उनके सवाल यही रहेगा ।।
होंगे जहां सबसे ज्यादा खुश तुम खून तुम्हारा वहीं बहेगा।।
बेटियों को तो बचा लिया अब बचाओ बेटों को भी ये बात अब कोई नहीं कहेगा।।-
👉stay focused # Be unique # stay motivated
मेरी कलम ... read more
मेरे इश्क की दीवानी अब कहीं दिखाई नहीं देती।
मेरे दर्द की कराह अब उसको सुनाई नहीं देती ।।
-
रुकावटें ज़िन्दगी में थमी नहीं ,थम गई है सांस।
एक दिन होगा नया सवेरा बस यही है आस।।
सूखे पत्तों की तरह गिरते रहे सपने रह गया सिर्फ काश।
मायूसी के अंधेरे में रहे सोते जब जागे तो हुआ ये आभाष।।
-
कोई चेहरा अगर पसंद आ जाए तो ये दिल क्या करे।
मर मर के रहता है एक शख्स पर कातिल क्या करे।।
पाना भी है पर डरता है, है ये बड़ी मुश्किल क्या करे।
एक पल देखूं तो आराम मिल जाए है वही मंजिल क्या करे।।
-
उसके होंठ से टपकता पसीना भी पानी हो जाए।
यूं न मचाओ शोर कहीं मशहूर न उसकी कहानी हो जाए।।
इस कदर न इतराओ सामने हमारे कहीं हमसे न कोई नादानी हो जाए।
छुपा कर रखो उसको सबको घायल करने वाली कहीं हमारी ही न दीवानी हो जाए।।
-
लोग चले जाते हैं कहानियां रह जाती हैं।
ज़ख्म भर जाते हैं निशानियां रह जाती हैं।।
उम्र बढ़ जाती है नादानियां रह जाती हैं।
सपने टूट जाते हैं कुर्बानियां रह जाती हैं।।
सब खो जाता है मनमानियां रह जाती हैं।
-
खराब मेरा नसीब था या खराब थी वो।
पल में गया उड़ था एक धुआं या शराब थी वो।
आंखे मूंदकर था लेटा थी वो हकीकत या ख्वाब थी वो।-
दिन गए वक्त गया और गया ये साल भी ।
दे कर गया नया सबक ओर गया जलाकर उसका ख्याल भी ।।-