Ravi Sharma   (कवि__रवि❣️)
173 Followers · 48 Following

read more
Joined 18 June 2019


read more
Joined 18 June 2019
26 JAN 2022 AT 10:36

आज फिर देशभक्ति में रम जाने का मौका आया है
अपने प्यारे भारत पर इतराने का मौका आया है
और इस आसमान का कद अच्छे से देखलो
इससे भी ऊंचा तिरंगा लहराने का मौका आया है।।— % &

-


20 DEC 2021 AT 8:20

बता तेरी आंखें क्यों नम है?
हार गया,क्या इस बात का गम है?
हिम्मत जुटा फिर से कदम बढ़ा
खुद पर विश्वास रख और हो जा खड़ा
एक हार से क्यो इतना घबराता है?
बिन हारे कौन बाजीगर बन पाता है?
देख, सपना तेरा है
तुझे ही पूरा करना होगा
हर चुनौती से तुझे ही लड़ना होगा।
कर्म अपने साफ रख
और मेहनत पर विश्वास कर
एक दिन ऐसा समय भी आयेगा
जो चाहता है वो तुझे मिल जायेगा।।



-


15 OCT 2021 AT 19:16

कब तक मुझसे सच छुपाओगी?
झूठी बातों से कब तक बहलाओगी?
अब तुम्हारी आंखे पढ़ सकता हूं मैं
कब तक मुझसे यूं नज़रें चुराओगी?

-


15 OCT 2021 AT 19:16

कब तक मुझसे सच छुपाओगी?
अपने हुस्न से कब तक बहलाओगी?
और तुम्हारी आंखे पढ़ सकता हूं मैं
कब तक मुझसे यूं नज़रें चुराओगी?

-


18 SEP 2021 AT 20:00

जो कहना है तुझे, कहदे, मैं सब सह लूंगा
अगर जाना है तुझे,तो जा, तेरे बगैर रह लूंगा।।

-


16 SEP 2021 AT 18:02

बिन पिए ही, मेरे सब होश फरार रहते है
यारों बताओ, क्या इसे ही प्यार कहते है?

-


4 SEP 2021 AT 20:49

अपनी तबाही का खुद मंज़र देखा है
मैने अपनों के हाथ में खंजर देखा है।।

-


1 SEP 2021 AT 22:02

मैंने चांद को जमीं पर आते देखा था एक दिन
मैने जब उसको शरमाते देखा था एक दिन।।

-


30 AUG 2021 AT 22:31

बहुत मशरूफ हो, ये काम कुछ पल बाद कर लेना
अगर वक्त मिल जाए तुम्हें तो मुझे याद कर लेना।।

-


30 AUG 2021 AT 19:59

प्रेम का सही अर्थ बताने वाले तुम हो
सच्ची मैत्री का धर्म निभाने वाले तुम हो
और पार्थ को गीता का दिव्य ज्ञान देकर
हे केशव, धर्म का मार्ग दिखाने वाले तुम हो।।

-


Fetching Ravi Sharma Quotes