हर निशान मिटाता गया ख़ुद अपनी चाल से
खो गया हूँ बे-असर तूफ़ान-ए-दिल में
-
Ranjan Tiwari
(©Ranjan Tiwari (रंज))
5.0k Followers · 907 Following
#Profession― Software Developer
#Hobbies ― Poetry & Cooking
#Passion ― Profession... read more
#Hobbies ― Poetry & Cooking
#Passion ― Profession... read more
Joined 22 December 2017
16 AUG AT 14:54
फिर वही बात पुरानी क्या करूँ
चुप रहूँ आस सुहानी क्या करूँ
तेरे वादों पे यकीं कर भी लूँ
झूठ की ये निशानी क्या करूँ
दिल तो कहता है तुझे भूल चलूँ
पर ये तेरी मेहरबानी क्या करूँ
तू जो रूठा तो सब कुछ रूठा
अब खुशी की कहानी क्या करूँ
'रंज' अब तन्हा सफर है मेरा
तेरे बिन ज़िंदगानी क्या करूँ-
3 JUN AT 11:24
जुटा रहा हूँ अब पल पल लम्हा लम्हा
क्या पता कब गुजरेगी मेरी तन्हा तन्हा
-
3 JUN AT 10:42
गवाही फूल की चाँद की या ले लो सितारों की
आप सा कोई खूब नहीं फिज़ाओं में बहारों की
-
3 JUN AT 10:37
किसी ने चेहरा रूतबा किसी ने हैसियत देखी
तुम से मोहब्बत में हम ने बस तेरी नीयत देखी
-