5 AUG 2020 AT 10:02

श्रीराम का मंदिर बने एक नए युग का सूत्रपात हो
हिन्दू संस्कृति जग में फूले फले जगत का विकास हो
राम राज्य आए दुनिया में अत्याचार का समूल नाश हो
हर इंसान सुख से जी सके समस्त जगत का कल्याण हो
धर्म और जाति की बेड़ियाँ कटे मानवता का राज हो
सत्य और अहिंसा की राह पर जो चले उसका सम्मान हो
छल फरेब भृष्टाचार मिटे जग में सत्य का प्रसार हो
इंसान का इंसान से जुड़े रिश्ता समग्र समाज का विकास हो

-