3 MAR 2020 AT 11:07

रंंग भर लीजिए प्यार के अब अपनी पिचकारी में
चंद दिन ही तो रह गए हैं होली की किलकारी में
कोई बच न जाए इस बार इन चटकीले रंगों से
हर कोई भीग जाए आपके इन भडकीले रंगों से
साली हो या सरहज या फिर हो आपकी घरवाली
इस बार होली में रंगों से सराबोर हो जाए मतवाली
मित्रों और पडोसियो के संग मचाना है खूब धमाल
हंसी खुशी और गुलाल से करना है सबको मालामाल
जिंदगी के सारे दुख और गमों की जला देना होली
भांग और ठंडाई के साथ नाचते हुए खेलना है होली
आते हैं बडे़ इंतजार के बाद साल में एक बार ये त्यौहार
बरसाना है जी भर के सबके दिलों में ढेर सारा प्यार

-