इंतजार की घड़ियाँ कब समाप्त होंगी
जाने कब उनसे हमारी मुलाकात होगी
कब सुनाई देगी उनके कदमों की आहट
कब आंखों आंखों में उनसे बात होगी
बदला बदला सा लग रहा आज मौसम
लगता है शाम तक बरसात होगी
थक चुकी हैं आंखे देखकर इन राहों को
उम्मीद है कभी तो मन की बात होगी
ठंडी हवाएँ दे रही दरवाजे पर दस्तक
लगता है कुछ तो आज नई बात होगी
जब भी मिलेगा उनके आने का संदेशा
जिंदगी में तभी एक नई शुरुआत होगी-
10 FEB 2021 AT 17:22