हर शाम उनके आने का इंतजार रहता है
चेहरे पर उनके नूर सदा बेशुमार रहता है
एक नजर देखने को दिल की चाह रहती है
दिल उनसे मिलने को सदा बेकरार रहता है
जिस दिन वो नहीं आते दिल हो जाता बेकाबू
दिल की धड़कनों का तब बुरा हाल रहता है
राह में हम उनकी आंखे बिछाए रहते हैं
जब तक वो नजर न आए जरा न करार रहता है-
13 FEB 2020 AT 15:27