दो घड़ी के लिए ही आ जाओ मुलाकात हो जाए
बहुत दिनों से इंतजार है चले आओ बात हो जाए
दिल उबने लगा है अब इस तन्हाई में जीते हुए
तुम्हारे आने की आहट मिले तो दिल आबाद हो जाए
बड़ी मुद्दत से देखा नहीं तुमको करीब से मुस्कराते हुए
गम के साए में डूबी आँखों से खुशी की बरसात हो जाए-
11 AUG 2020 AT 21:17