चिंता क्यों करे किसी बात की
हम तो बेफिक्र होकर जीते हैं
हालात चाहे जैसे भी आ जाएं
हम दिल लगा के जीते हैं
उम्मीद नहीं करते हम किसी से
जो मिला है उसी में खुश रहते हैं
सब कुछ यहीं पर छूट जाता है
सो पाने की होड़ में नहीं रहते हैं
चार दिनों का सफर है ये जिंदगी
खुशी से जीने में यकीन करते हैं
-
19 FEB 2020 AT 13:02