इस अंजुमन में आपका कबसे है इंतजार
पतझड़ के मौसम यहाँ आते हैं बार बार
एक बार आप आए तो आ जाएगी बहार
दहलीज पर खड़े खड़े हम करते हैं इंतजार
सावन कितने निकल गए यहाँ पड़ी नहीं फुहार
आप जो आए यहाँ तो बहेगी मस्त बयार
फूलों की खुशबू से होगा चमन गुलजार
हुज़ूर आपके आते ही जुड़ेंगे दिल के तार
गुलशन के हर फूल से बना हुआ एक हार
आपकी खिदमत में प्रिय हम देंगे यही उपहार
-
8 FEB 2020 AT 10:34