Rajkamal Sharma   (अफ़ीम_है_वो)
390 Followers · 21 Following

Joined 24 October 2019


Joined 24 October 2019
30 NOV 2021 AT 23:49

बड़ा नादाँ फरिश्ता है
इश्क़ गुलाबों से मगर काँटों से डरता है।

-


30 NOV 2021 AT 23:41

आने को कितने ही तैयार बैठे हैं
तू एक कदम बढ़ाये तो और बात है।

-


30 NOV 2021 AT 23:40

आग के समंदर से खींच लाया था मोहब्बत
अब उसी ने सब ख़ाक कर दिया।

-


19 NOV 2021 AT 15:26

मुझे लूट लो, बरबाद कर दो
मुझसे धोखा करो, मुझे ठुकरा दो
मैं एक आदर्श मौत मरना चाहता हूँ।

-


14 NOV 2021 AT 17:51

टूटे हुए फूल लौट के कभी डाली पे नहीं आते
मैं बस मन्नत माँगता हूँ
तुम किसी मंदिर की माला में पिरोयी जाओ।

-


10 NOV 2021 AT 6:40

मैं मिट्टी तो हूँ
तुमने एक बीज तो बोया होता!!

-


4 NOV 2021 AT 19:05

घर अपना बना नहीं पाये तो क्या हुआ?
जिसने भी कभी थोड़ा भी चाहा है मुझे
उसके घर की कुछ ईंटे मेरे नाम की हैं।

-


4 NOV 2021 AT 10:21

खुद को निचोड़ के
कई दियों का तेल बन गया हूँ।

-


4 NOV 2021 AT 10:17

जल भी गया घर मेरा तो क्या हुआ?
यूँ भी तो मैं रौशनी बाँटता हूँ।

-


3 NOV 2021 AT 14:33

सब एक ही बार मरते हैं क्या?
मैं किसी पे रोज मरता हूँ!!

-


Fetching Rajkamal Sharma Quotes