न नाज, न नखरे
ना कोई दिखावा
न बातें अतरंगी
न कोई छलावा।
फूलों सी खिलती
दिशायें महकाए
मासूमियत उसकी
मन को हर्षाए।-
Be positive and h... read more
शासन हो या प्रशासन
सब दौलत की मुठ्ठी में बंद है।
अबला बनी शिकार
शिकारी को दौलत पर घमंड है।
न लाज,ना लिहाज,
अनैतिकता मे सब व्यस्त है।
जिसका कोई नही है साथ
उसके लिए घर पर ताले बंद है।
-
हाँ! जीने के लिए थोडा बदल गई हूँ ।
करती हू काम सभी मगर,
जो ना कर पाऊ उसपर मलाल नही रखती।
जहाँ अधिकार नही मिलता वहाँ,
खुदपर जिम्मेदारी का दबाव नही रखती।
जिंदगी में बिखरकर खुद ही संभलना सीखा है
तो खुद को भूलकर, सबका ख्याल नही रखती।
कलयुग है, लोग लूट लेने को तैयार बैठे है,
इसलिए अपने आप को बेजुबान नही रखती।
हाँ! थोड़ा बदल गई हूँ।-
है शोख, विमल, नट, निर्झर सी
अति श्वेत वर्ण, चित्त चंचल सी।
है अधर शहद, कोमल-पंखुड़ियां
दो नयन भरे गागर, सागर सी।
है मंद-मंद मुस्कान कहर,
गति मोहक, मादक, मृगनयनी सी।
-
मटमैली चादर छोड़कर
तन गंगा में धोए,
तुरतही मिलही दीनबंधु
मन सहज सरल जब होय।-
बेखयाल मन
ढूंढे कोई राहगुज़र।
ऑखो को मूंदकर
यादो के गलियारे में,
हाथ थामे खडा है
साथ में नया चरण।
कहाँ जाऊँ मैं मालूम नहीं
नीर नीरंतर है,अवरूद्ध नहीं।
-
💌जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए💌
दूर हूँ तुमसे इसलिए गले से नही लगाया ।
पर दूर रहकर भी तुम्हारा जन्मदिन मनाया।
गम है बहुत, ना पहूँच पाने का, मगर
बच्चों को हॅसाकर, मैनें भी मुस्कुराया।
कुछ इस तरीके से महौल ख़ुशनुमा बनाया
दूर रहकर भी तुम्हारा जन्मदिन मनाया।
💐🎂🎉🎊
-
लौट आओ ऐ मन,
संसार के माया जाल से।
सब यहाँ व्याकुल है
अपने ही जंजाल से।
किसको, कौन समझाए ?
सब आहत है,परेशान है।
श्रेष्ठ यहाँ घायल है,
चापलूसो के व्यवहार से।
-
सच है, जिन्दगी किसी के लिए नहीें रुकती है।
पर किसी को महत्व देना रिश्ते की खुबसूरती है।-