RahuL Ranka   (RahuL)
11 Followers · 1 Following

In search of self....
Joined 26 October 2019


In search of self....
Joined 26 October 2019
17 APR AT 1:59

चलो फिरसे शुरू करें वो सिलसिला जो कहीं छूट सा गया....

याद,हिचकी,बात,शिकायत,दर्द,तड़प,मिलना,बिछुड़ना,फिर याद और....

बस और क्या..?
सिर्फ तुम और मैं।

-


31 MAY 2021 AT 15:03

मानवीय संवेदनाओं की पराकाष्ठा***

धर्म हो या ढोंग,प्रेम हो या रोग
दया हो या दीनता,सहायता हो या संघर्ष
सभी भावनाओं और कर्म को समझने,समझाने एवं महसूस करने का एकमात्र साधन....
आइये और ले जाइए Wtsup,facebook का भावनाप्रूफ स्पेशल पैकेज।
और साथ में twitter बोनस में।।।

नोट:-मृत्यू में भावना प्रकट करने हेतु शब्दकोष का शुल्क अतिरिक्त।

-


30 MAY 2021 AT 17:51

यारों की महफ़िल का उसूल है दोस्तों,
दिल तोड़कर कोई बाज़ी जीत के नहीं जाता।।

-


29 MAY 2021 AT 10:17

ये ना होता तो वो ना होता
वो ना होता तो ये ना होता जो हुआ
पर ज़रा सोचो ग़र ये ना हुआ होता जो हुआ
तो वो ना होता जो अब तक होना ही चाहिये था।

#शादियों में दिखावा बंद

-


28 MAY 2021 AT 10:09

क्यों ना आये ये दिल मचलते हुए तेरे पास ऐ सनम
सिर्फ शहद ही तो आखरी तमन्ना है इस भटकते हुए भँवरे की....

-


28 MAY 2021 AT 10:06

फीकी फीकी खिचड़ी लगती है ज़िन्दगी इस हाल ऐ दौर में
ख्वाहिश है फिरसे खट्टी और कुरकुरी पानीपुरी खाने का दौर आये..

-


26 MAY 2021 AT 0:10

माना कि वो तुम्हारे हालात ना समझ सके
माना कि वो तुम्हें ना अपना बना सके
पर प्रेम तो प्रेम होता है
मीरा के प्रेम को कान्हा कहाँ झूठला सके

-


22 MAY 2021 AT 10:49

अच्छा विचार अच्छा मन
अच्छा मन अच्छा तन
अच्छा तन अच्छा काम
अच्छा काम अच्छा दाम
अच्छा दाम अच्छा जीवन
अच्छा जीवन अच्छा परिवार
अच्छा परिवार अच्छा समाज
अच्छा समाज अच्छा गाँव
अच्छा गाँव अच्छा कस्बा
अच्छा कस्बा अच्छा शहर
अच्छा शहर अच्छा देश।।
जय हिंद(Long Live India)🇮🇳

-


21 MAY 2021 AT 14:39

खाये जो मीठा फल मन चंचल हो जाये
जब मन ही चंचल हो जाये तो मीठे जीवन का क्या करेगा भाई।।

-


20 MAY 2021 AT 23:08

I got angry bcs I missed you
god knows what I felt without you
I am Jerry my tom is you
Wherever I went,I saw you
I am not myself everyone knew
I became you I became you...
Love you😘😘

-


Fetching RahuL Ranka Quotes