हकीक़त हो या ख्वाब,
हमेशा जंग की तैयारी रख्खो।
गर सांपों से दुश्मनी है,
तो नेवलों से भी यारी रख्खो।।
राहुल लढ्ढा-
वो एक ख्वाब था, एक ख्वाब, दिखा कर गया।
मेरी भीगी पलकों को, वो और भीगा कर गया।।
रोज निहारा करता था, जिसमें में अपनी शक्सियत।
जब टूटा, आईना मेरा, मेरी औकात बता कर गया।।
जिसके लब पर, हमारी तारीफों के, रैले बहते थे।
रूठा हमसे ऐसे, की कड़वे घूंट पिला कर गया।।
चाय की चुस्कियों के, नुक्कड़ पर मेले से लगते थे।
वो महफ़िल से जो उठा, मातम सजा कर गया।।
- राहुल लढ्ढा-
Certain things in life should never be translated in terms of money.
Mother's love,
Kid's smile and
Father's anger.
They are all priceless!
Rahul Ladha-
मोहब्बत के चक्कर में, जिंदगी का चार आना हो।
इससे बेहतर, इश्क़ विश्क ना हो, बस याराना हो।।
राहुल लढ्ढा-
टीस जिगर की संभालूं कैसे,
बिरहा का शोक में टालू कैसे,
दरिया दर्द का छलक उठा है,
दो नैनन से निकालूं कैसे।।
राहुल लढ्ढा-
वक्त, ख्वाब, दिल और दिया है सब।
मेरे अंदर मेरा, बचा ही क्या है अब।।
राहुल लढ्ढा
-
विजय मिलेगी है अर्जुन !
जो धैर्य का गांडीव ताना है।
स्वयंवर है ये सफलता का,
और मछली की आंख निशाना है।।
राहुल लढ्ढा
-
कांस्य मिला, रजत मिला, और मिला जी Gold
भारत के छोरे - छोरी ने सबको कर दिया Bold।।
राहुल लढ्ढा
-