Ragini Singh  
171 Followers · 35 Following

Joined 11 November 2017


Joined 11 November 2017
17 DEC 2022 AT 0:01


मगर हम हजारों की ख़्वाहिश नहीं रखते हैं
एक ही हजारों बार मिले यही गुज़ारिश करते हैं
हजारों की तलाश न मुझे है ना उसे होनी चाहिए
वरना हजारों की महफिल आप यूँहीं सजाइए

-


12 SEP 2022 AT 18:51

कॉलेज में पहला दिन

मन में उमंगे ले चली हूं कॉलेज।
आशाओं के साथ बढ़ी हूं कॉलेज।।

एक सीढ़ी पार कर ली थी मैंने ,
अब है दूसरी की बारी।
पहली सीढ़ी थी स्कूल की,
अब है कॉलेज की बारी।।

कॉलेज में पहला दिन था वो मेरा।
जहां लगा नहीं मुझे बिल्कुल अकेला।।

हर तरफ एक नई आशा,
मन में सीखने की है जिज्ञासा।
हर तरफ एक मस्ती है छायी,
यहां दिखती है हरपल अच्छाई।।

अलग-अलग रंगों से भरा है कॉलेज।
कई आशा उमंगो से बना है कॉलेज।।

सपनों को साकार करना है मुझको,
मुसीबतों से डटकर लड़ना है मुझको।
हर एक दिन चुनौती आएगी आगे,
इन चुनौतियों को पाकर जाना है मुझको।।

ना हताशा, ना निराशा, मन में नई अभिलाषा।
कॉलेज में हर दिन कुछ जानने की आशा।।

-


4 JUL 2022 AT 22:13

जीवन जैसे तितली है ,पंख पसारे निकली है
कदम- कदम पर कांटे हैं ,हर चार कदम पर फूल खिले
आसमान भी मुस्काते हैं ,जब बादल घिर - घिर आते हैं
वाणों पर वाणं साधते जाते हैं ,तब मंजिल पर टकराते हैं

-


3 JUL 2022 AT 23:29

चारों ओर लगी है भीड़, फिर भी वीरान पड़ी है नीर
शोर की इतनी आती है तीर, फिर क्यों सहती है वो तन्हाई की पीर

-


14 SEP 2020 AT 9:21

हिंदी भारत की राजभाषा है
इसको जैसे लिखा जाता वही बोला जाता है

अधिकतर लोग हिंदी को समझ, बोल और लिख पाते हैं
हिंदी के क्षेत्र में अपनी एक पहचान बनाते हैं

हिंदी का इस्तेमाल तनिक ज्यादा है
यह विश्व में बोली जाने वाली तीसरे नंबर की भाषा है

पहले पर इंग्लिश दूजे पर चाइनीज आता है
तीजा पर हिंदी का आरंभ हो जाता है

हिंदी भारत की राजभाषा है
इसको जैसे लिखा जाता वही बोला जाता है

-


23 AUG 2020 AT 9:18


कल फिर वक्त मिले ना मिले
मंजिल एक है रास्ते अनेक
कल फिर मंजिल मिले ना मिले

-


15 AUG 2020 AT 12:21

स्वतंत्र भूमि है मान हमारा ,
स्वतंत्रता है स्वाभिमान हमारा

इस दिन के लिए ,
कितने वीरों ने है प्राण गवाए
न जाने कितने संघर्षों के बाद,
हमने ऐसे दिन पाए

वीरों की शहादत को
हम भूल न पाएंगे
ये स्वतंत्रता हमें हमेशा
उनकी याद दिलाएंगे
🙏🙏🇮🇳 Happy Independence Day🇮🇳🙏🙏
-Ragini Singh



-


11 AUG 2020 AT 18:06


बंशीधर की महिमा अपार, करते हैं वो सबका बेड़ा पार
मुबारक हो सबको जन्माष्टमी का त्योहार

-


11 AUG 2020 AT 11:28

किसी की सहायता इतना करें कि वो कर्तव्य से ना भटके
बजाय की वो सहायक पर निर्भर हो अटके

-


10 AUG 2020 AT 5:56


कभी-कभी खामोशी भी अपना कर्तव्य निभाते हैं
वक़्त से मिली दरारों को शालीनता से भर जाते हैं

-


Fetching Ragini Singh Quotes