R.V. Teena   (✍🏼 R.V.Teena)
319 Followers · 201 Following

read more
Joined 11 July 2020


read more
Joined 11 July 2020
16 JAN AT 9:29

हृदय की गहराइयों से जुड़ा रिश्ता,
अगर किसी कारणवश टूट जाए,
तो इंसान का टूटना लाजिमी है,
कई दफा रिश्ते मतलब से नहीं,
रूह से भी जुड़े होते है।।

-


16 JAN AT 9:24

ढकोसलेबाजी का वो परिचय
जिसने रीति रिवाजों की आड़ में
कई जिंदा चिताएं जलाई है।।

-


16 JAN AT 9:21

मकान वही, मकान नंबर भी वही है,
बदल गए रिश्ते, छूट गए साथ,
कुछ रह गए वीरान, किसी ने छोड़ दिया हाथ,
जब भी गुजरता हूं इन रास्तों से,
देखकर फिर ताजा हो जाती यादें,
यहां आज भी यादें वहीं है।।

-


10 SEP 2024 AT 14:07

कर्म ऐसे है
पर ना जाने क्यूं लोगों को कांड लगते है,
सीधी भोली सी गाय से है,
फिर भी ना जाने क्यों लोगों को
मारने वाले सांड लगते है।
😉😉

-


15 AUG 2024 AT 19:23

My favourite person said
I will call you later

Le me::

-


15 AUG 2024 AT 13:30

सोने की चिड़ियां कहे जाने वाले देश में,
सोने की चिड़ियां भी कैद है,
हर ओर हाहाकार मचा है अत्याचार का,
बस कहने को ही अब ये हमारा देश आजाद है।।

-


25 JUL 2024 AT 13:33

जीवन की उलझनों से दूर
अब एकांत जाना है,
इस मोह माया भरी जिंदगी से दूर
अब मुझे ईश्वर में रम जाना है।।

-


25 JUL 2024 AT 13:29

तुम पढ़ रही हो मेरे लिखे अल्फाज़,
एक प्रेमी लेखक की लेखनी के लिए
इससे प्यारा और क्या एहसास होगा।

-


24 JUL 2024 AT 23:12

ये लब ख़ामोश है,
ये नज़रे झुकी सी है,
क्या कहूं,कैसे कहूं,
तुमसे मोहब्बत में अब
ये नाचीज़ भी ज़रा ख़ामोश सी है।।

-


24 JUL 2024 AT 23:08

रात से इश्क है
क्योंकि रात में चांद आता है,
और ढलती शाम के साथ
हमसफर घर को लौट आता है।।

-


Fetching R.V. Teena Quotes