Priyanka Gupta   (Priya)
171 Followers · 9 Following

read more
Joined 9 May 2018


read more
Joined 9 May 2018
8 MAR 2022 AT 11:17

एक स्त्री का जीवन

जन्म लेते ही संसार में आना,
फिर कई पड़ावों को पार करना,
बेटी,बहन,पत्नी, मां जैसे किरदारों को ताउम्र निभाना,
अपनी खुशी से पहले अपनो को रखना,
पूरा जीवन कई संघर्षों का सामना करना,
पर फिर भी मुस्कुरा के अपने गमों को छुपाना,
एक नए जीवन का सर्जन करना,
फिर सारा जीवन उसकी परवरिश में लगाना,
कौन कहता है स्त्री का जीवन आसान है,
ये तो कई संघर्षों का एक जाल है।।

-


19 JAN 2022 AT 17:16

जिंदगी समझदार जरुर बनाएगी,,
लेकिन कभी अपने अंदर के बच्चे को मत दफना देना।।

-


12 JAN 2022 AT 17:49

यादें भी LIC policy जैसी होती है,
जिंदगी के साथ भी,
और जिंदगी के बाद भी।।

-


4 JAN 2022 AT 18:59

बुरे वक्त में किसी का साथ,
और अच्छे वक्त में किसी के जज्बात,
बहुत कुछ बयान कर देते है।।

-


16 DEC 2021 AT 18:47

जो कब आपसे टकरा जाए,
और कब करीब आकर निकल जाए
किसी को ज्ञात नहीं।।

-


2 DEC 2021 AT 20:11

समय का पहिया भी कितना अजीब है
कभी कभी पल कटता नहीं
लेकिन साल गुजरते जा रहे है।


-


24 SEP 2021 AT 22:03

जिंदगी की बस इतनी सी कहानी
कुछ आस में गुजर रही कुछ काश में गुजर गई।।

-


15 SEP 2021 AT 11:23

सफलता पाने की सबकी एक आस है,,
जो मिल जाए गर तो जिंदगी आसान है।।

इस सफलता के रास्ते में कई मुश्किलात है,,
इन रास्तों को पार करना कहा आसान है।।

कभी खुद से तो कभी दुनिया से सवालात है,,
आखिर क्यू सफलता पाना इतना कठिन कार्य है।।

इसकी मंजिल में सुकून बेहिसाब है,,
लेकिन रास्तों में कठिनाइयों का जाल है।।

मन को बस इसे पाने की आस है,,
न जाने कब मुकम्मल होगा ये ख्वाब बस इसी का इंतजार है।।

-


27 AUG 2021 AT 21:48

हर रोज जिंदगी कुछ सीखा रही है,
नई-नई परिस्थितियों से रूबरू करा रही है।।

आज में जीने की होड़ और कल की फिकर,
इसी कशमकश में जिंदगी गुजरी जा रही है।।

कभी खुद से तो कभी दुनिया से सामना,
बस इसी परीक्षा में इंसान को मिटाए जा रही है।।

कभी खुशी के कुछ पल तो कभी गमों की बहार,
इसी उलझन में सबको उलझाए जा रही हैं।।

दो सुकून के पल और दो पल का आराम,
बस इसी आस में जिंदगी किरदार निभाए जा रही हैं।।

हर रोज जिंदगी कुछ सीखा रही है,
नई-नई परिस्थितियों से रूबरू करा रही है।।

-


10 JUL 2021 AT 22:11



अगर खुशी देखनी है तो ,
खुद की तरक्की पर मां बाप का चेहरा देखो।
अगर संघर्ष देखना है तो ,
उस भूखे को देखो जिसने सुबह से शाम तक एक रोटी कमाई हो
अगर सुकून देखना है तो ,
मां की गोद में सोते हुए बच्चे को देखो ।
अगर जिंदगी देखनी है ,
तो मां बाप की सूरत देखो।।

-


Fetching Priyanka Gupta Quotes