Priyanka Arora   (Priyanka Arora ('शुचि'))
141 Followers · 31 Following

read more
Joined 3 May 2018


read more
Joined 3 May 2018
10 APR AT 9:38

काहिल के सिर्फ ख्वाबों में आते हैं साहिल,
ये तो हासिल है उसे जो डूबने को राजी है...

-


12 DEC 2023 AT 16:51

My love is eternal ...
May be not so expressive !
My love is so deep ...
May be not so impressive !
My love is calm like ocean ...
but may be appear as not so excessive !
My love  is so pure that...
May be not chemicaly attractive !
(See in caption⬇️)

-


23 JAN 2022 AT 18:00

ना जाने कौनसा दर्द छुपा रहा है,
ये जो बादल रातों में बरस रहा है।

-


23 JAN 2022 AT 14:06

मुस्कराने की कोई वजह न रही,
तो हमने यूँ ही हँसना सीख लिया ;

ये जग लाख कहे बावरा हमें,
हमनें जीने का मग अब ख़ोज लिया।

-


19 JAN 2022 AT 12:57

ओ मेरे जीवन के प्राण...
मुझसे सरल संवाद कर...
भय का मेरे निदान कर।

(See in caption ⬇️)

-


18 JAN 2022 AT 20:35

काश के सड़कों पे भी शबिस्ताँ होते,
तो ये बच्चे बड़े कुछ आहिस्ता होते।

-


1 AUG 2021 AT 12:46

लड़कियाँ

(अनुशीर्षक में)

-


29 JUL 2021 AT 22:44

अगर किसी खजाने की बात हो तो कोई ख़तरा मोल ले,
मगर कंकड़ - पत्थर पाने के लिए कौन ख़तरा मोल ले,

मसला खुशियों का होता तो जहाँ से लड़ कर भी निभाते,
मगर यूँ बात बे-बात जलील होने को कौन ख़तरा मोल ले।

-


28 JUL 2021 AT 20:35

जिस प्रकार हर तूफान से पहले एक शांति होती है
ठीक वैसे ही...
हर शांति से पहले एक तूफान होता है,

मौन होने से पहले,
अतिरेक शब्दों का उमड़ आना अवश्यम्भावी हैं,

शायद...इसी तूफ़ान के बाद...
हम अग्रसर हो पाते हैं...
अतीव आनंद की ओर...
असीम शांति की ओर...

-


27 JUL 2021 AT 7:49

इज्ज़त की ख्वाहिश ना थी,
पर इल्ज़ाम ना देते तो अच्छा होता...
तुम ग़ैर होते तो कुछ बात न थी,
इतने अपने ना होते तो अच्छा होता...

-


Fetching Priyanka Arora Quotes