Pratyush Chaurasia   (Pratyush Chaurasia)
98 Followers · 21 Following

बाहर खिलखिलाता चेहरा हूं, अंदर बहुत गहरा हूं.
Joined 9 November 2018


बाहर खिलखिलाता चेहरा हूं, अंदर बहुत गहरा हूं.
Joined 9 November 2018
13 JUL 2023 AT 23:19

देश में हुआ क्या गज़ब अजूबा है
किसी का सर, किसी का घर डूबा है
ये खबर कोई नई नहीं है देश में
बस इस बार हुक्मरानों का शहर डूबा है

-


5 JUL 2023 AT 23:37

बचपन में स्कूल में अठन्नी खो गई थी
तो हाय तौबा मचा दी थी
अब हर महीने पूरी सैलरी खो जाती है
चू भी नहीं निकलती

-


13 NOV 2018 AT 21:36

कोहरा ओढे वो रात भर धूप को पुकारता रहा
सुबह उसका मौन सुन, ओस रो पड़ी

-


9 NOV 2018 AT 8:34





Chalo Ek Doosre Ki Zindagi Barbaad Karte Hain,
Chalo Pyaar Karte Hain.

-


19 OCT 2021 AT 23:57

Sapne Khareedne Ke Chakkar Mai,
Aaj Kal Neend Bech Raha Hun!

-


21 AUG 2021 AT 11:19

Me: As a writer:

Yaar ye word 1st para mai aa chuka hai, let's avoid using it in next one.

Tony Kakkar:

Kurta Payjama, Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala Kala...

-


29 APR 2021 AT 1:36

मायूस होकर तुम रुक मत जाना,
जुड़ी है आस कईयों की तुमसे,
नेकी की राह पर तुम थम मत जाना
तुम्हारी साफ नियत की ज़रूरत है यहां
इस बुरे वक़्त से बस घबरा मत जाना
जो थक जाओ तो सुस्ता लेना ज़रा
बस मायूस होकर तुम रुक मत जाना!

#CheersToCovidVolunteers

-


14 APR 2021 AT 23:02

सिसकियां भर कर मेरा शहर रो रहा है
कतारों के बीच अस्पताल, इंसानियत खो रहा है
मुझे शर्म नहीं ये बताने में की बहुत डरा हूं मैं
यहां हर रोज़ कोई करीबी बिना नींद के सो रहा है

-


24 SEP 2020 AT 0:37

आज रात कुछ लिखना ज़रूरी है
सवाल का जवाब से मिलना ज़रूरी है
कमर टूटी सी रात, फिर सो जाएगी
इन मरते विचारों का सांस लेना ज़रूरी है
आज रात कुछ लिखना ज़रूरी है!

दिन बीत गया कलम चलाते-चलाते
उंगलियां थक गयीं तुक-बंदी बैठाते- बैठाते
खुद को चुप करा कर, भरी किताब पूरी है
फिर भी कहीं दिन की लिखावट अधूरी है
आज रात कुछ लिखना ज़रूरी है!

-


21 JUN 2020 AT 0:46

वो तुम्हारी 2 महीने पहले खरीदी शर्ट को पुराना मान लेगा, लेकिन अपने 2 साल पुराने जूतों को नया साबित कर देगा. वो व्यक्ति ज़रा सी खरीदारी में बता देगा की
बाप कौन है.

Father's Day

-


Fetching Pratyush Chaurasia Quotes