Prashansa Pawar   (Prashansa Pawar)
672 Followers · 112 Following

read more
Joined 27 November 2017


read more
Joined 27 November 2017
3 FEB AT 12:02

पौधों में कीड़े लगते हैं
लोहे में जंग लगती है
पानी में काई लगती है
और
इंसानों में विकार लगते हैं
विकार जैसे कि:
क्रोध, अहंकार, काम, मोह, लोभ.

-


14 DEC 2023 AT 14:35

जब प्यार हद से ज़्यादा बढ़ जाता है,
तब वो ख़ुद के लिए ही सजा बन जाता है।।

-


11 NOV 2022 AT 17:35

सोचने की बात है,
कि अगर ज़िंदगी भर सिर्फ़ अपना-अपना सोचना है,
तो साथ मैं होने का क्या फ़ायदा?
और अगर ज़िंदगी भर साथ रहना है तो सिर्फ़
अपना-अपना सोचने से क्या फ़ायदा?

-


10 NOV 2022 AT 18:37

जब हम खुलकर हंसते हैं तो नज़र लग जाती है,
जब हम सुकून से सोते हैं तो नज़र लग जाती है,
जब हम प्रेम में खुश होते हैं तो नज़र लग जाती है,
जब हम ज़्यादा खर्च करते हैं तो नज़र लग जाती है,
जब हम तरक़्क़ी करते है तो नज़र लग जाती है,
पर जब हम फूट-फूट कर आंसुओं से रोते हैं
तो नज़र क्यूँ नहीं लगती?

-


14 OCT 2022 AT 22:02

If you don’t respect
each-other in a Room,
then you can’t respect
each-other in front of the World.

-


16 SEP 2022 AT 21:49

तो आज से कुछ समय अपने लिये,
ज़रूर निकालिये॥
क्यूँकि कामयाबी का रास्ता आपके,
अन्दर ही छुपा है॥

-


16 SEP 2022 AT 21:42

कैसे बितायें सिर्फ़ अपने साथ वक्त?

*बाथरूम में मोबाइल मत लेकर जाओ॥
*शॉवर में पाँच मिनट सिर्फ़ अपने
दिल और दिमाग़ की सुनो॥
*सुबह खुले आसमान में दौड़ने निकल जाओ॥
*कभी मंदिर में बैठकर भगवान को देख कर बातें करो,
कुछ उनकी सुनो, कुछ अपनी कहो॥
*मंत्र उच्चारण के साथ मेडिटेशन करो॥
*शाम में छत पर खुद के साथ दो पल बिताओ॥

-


16 SEP 2022 AT 21:23

ज़िंदगी में अगर कामयाब होना है,
तो खुद से साथ वक़्त बिताओ,
जितना हो सके उतना बिताओ,
पर याद रहे सिर्फ़ खुद के साथ॥

-


3 SEP 2022 AT 16:47

जो आप सोचते हो,
वो सिर्फ़ आपकी सोच में है।
पर जो आप जीते हो,
वो आपकी ज़िंदगी में है।
तो सोचने से ज़्यादा अच्छा है,
कि आप ज़िंदगी जीयो॥

-


3 SEP 2022 AT 14:59

ज़रूरी नहीं जो आपको चाहिये,
वो आपके लिए सही ही हो,
क्यूँकि आपके लिए वो सही होता है,
जो आपको मिलता है॥

-


Fetching Prashansa Pawar Quotes