आज का ज्ञान😀
रक्तदान करवा लें,
लेकिन पेट्रोल दाम के कारण
बाइक मांग कर शर्मिंदा न करें..!!
-
शिक्षक के जीवन मे केवल दो ही रंग महत्वपूर्ण होता है एक काला यानि श्यामपट दूसरा सफ़ेद यानि चाक, इन्ही दो रंगो से विद्यार्थी के जीवन को रंगीन बना देता है शिक्षा जगत से जुड़े सभी साथियों को होली की रंगीन शुभकामनाएं 🙏🙏🙏
-
पेंशन सिर्फ चंद हजार रुपये नहीं होती , बल्कि एक चादर होती है बुढ़ापे की , जिससे एक रिटायर आदमी अपनी इज्जत को ढंकता है ताकि उसके बच्चे उसे बोझ न समझें
🙏🙏-
शिक्षा वो शेरनी है। जो इसका दूध पिएगा वो दहाड़ेगा।
डॉ. भीमराव अंबेडकर-
विशेषण(Adjective) की परिभाषा
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताते है उन्हें विशेषण कहते है।
इसे हम ऐसे भी कह सकते है- जो किसी संज्ञा की विशेषता (गुण, धर्म आदि )बताये उसे विशेषण कहते है।
दूसरे शब्दों में- विशेषण एक ऐसा विकारी शब्द है, जो हर हालत में संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है।
सरल शब्दों में- जो शब्द संज्ञा के अर्थ की सीमा को निर्धारित करे, उसे विशेषण कहते हैं।
जैसे- यह भूरी गाय है, आम खट्टे है।
उपयुक्त वाक्यों में 'भूरी' और 'खट्टे' शब्द गाय और आम (संज्ञा )की विशेषता बता रहे है। इसलिए ये शब्द विशेषण है।-
क्रिया(Verb) की परिभाषा
जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहते है।
जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि।
'क्रिया' का अर्थ होता है- करना।-
जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते है। सरल शब्दों में- सर्व (सब) नामों (संज्ञाओं) के बदले जो शब्द आते है, उन्हें 'सर्वनाम' कहते हैं।
मै, तू, वह, आप, कोई, यह, ये, वे, हम, तुम, कुछ, कौन, क्या, जो, सो, उसका आदि सर्वनाम शब्द हैं।
राधा नृत्य करती है। राधा का गाना भी अच्छा होता है। राधा गरीबों की मदद करती है।
राधा नृत्य करती है। उसका गाना भी अच्छा होता है। वह गरीबों की मदद करती है।
आप- अपना, यह- इस, इसका, वह- उस, उसका।-
संज्ञा (NOUN)
किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।
जैसे - पशु (जाति), सुन्दरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान), मारना (क्रिया)।-
शिक्षा से बढ़कर कोई धन नही है,
और
शिक्षा दान से बढ़ा कोई दान नही-