poonam singh   (अस्बाह)
14 Followers · 15 Following

Instagram:- asbah_poetry
Joined 10 August 2021


Instagram:- asbah_poetry
Joined 10 August 2021
14 JUL 2023 AT 2:41

कोई बात थी ही नही
सारी बात तो यही थी।।

-


21 FEB 2022 AT 21:28

तेरे वजूद को नकार भी रही हूं,
और तेरे होने के एहसास को संवार भी रही हूं।।

-


31 DEC 2021 AT 14:03

कई मुद्दतों से खामोश हूं,
अब बस चींखने का मन है।।

-


11 DEC 2021 AT 17:40

कुछ लोग हमारी बर्बादी देखने के लिए बेचैन हैं,
चलो कोई तो है फिक्रमंद हमारे लिए।।।

-


3 NOV 2021 AT 15:30

ये जो मैं लबों पर मुस्कान ओढ़े फिरती हूं,
कभी-कभी तो मैं खुद भी कायल हो जाती हूं
अपनी इस अदाकारी की।।

-


3 NOV 2021 AT 14:12

तुम जो अपनी बहन-बेटियों को बाहर के भेड़ियों से बचाने चले हो,
पहले अपने घरों में मौजूद भेड़ियों से तो बचा लो उनको।।

-


3 NOV 2021 AT 13:56

आज फिर फर्श को बहुत देर तक रगड़ा गया,
आज फिर किसी और का गुस्सा बेजान फर्श पर निकला।।

-


21 OCT 2021 AT 23:11

कुछ सही लोगों के साथ
चले गए चंद कदम भी
कितने बेहतरीन होते हैं।।

-


19 OCT 2021 AT 14:57

लोगों द्वारा छली जा रही हूं,
या छला जाना है बाकी,

ऐ जिंदगी!!

अभी और बचा है छला जाना?
या बस इतना ही छला जाना है काफ़ी ।।

-


19 OCT 2021 AT 14:41

मैं पहले से ही बदतर हालात में हूं,
अफसोस, तुम्हारी बद्दुआएं ज़ाया जाएंगी।।

-


Fetching poonam singh Quotes