अपने तप के ताप से, होगी अध्यात्म की प्राप्ति।
स्वयं संयम संवारने, पुनः आरंभ शुभ नवरात्रि।।
परम शक्ति की आराधना एवम उपासना से प्रारंभ होने वाले नव विक्रम संवत 2082 की समस्त जनों को शुभकामनाएं। नव वर्ष मंगलमय हो🌷
शुभ नवरात्रि 💐💐
जय जय जम्बूद्वीपे💐💐
-
सूरज ने क्षितिज छुआ,
केसरिया आसमान हुआ।
पंख पसारे पंछी लौटे,
दिवस का अवसान हुआ।
दैनिक कार्य हुए विराम।
फिर आ गई एक शाम।।-
संग में ज्यों प्रेम पंख लगे,
जीवन गति अति तूर्ण हुई।
हँसते हँसते,पलक झपकते,
एक पंचवर्षी पूर्ण हुई।
🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷
Five years of togetherness 🌹-
जीवन में कर्म को प्रधान लेकर चलते है।
मन में विधि और विधान लेकर चलते है।
अपने मुल्क के वास्तविक नायक वही हैं,
जो ह्रदय में हिंदुस्तान लेकर चलते है।
🇮🇳जय हिंद🇮🇳-
🕉️
समस्त स्नेही स्वजनों को आंग्ल नूतन नव वर्ष की मंगल कामनाएँ 💐💐
🌺जगत में लोक मंगल और जीवन में समस्त सात्विकताओं के संकलन की शुभकामनाएं।।🌺
🔱सर्व शुभ भव🔱-
तूने क्या समझा था यहां अंधेर है।
नही बस समय समय का फेर है।
और फिर क्षण भर की न देर है।
स्वाभिमान के समक्ष दंभ ढेर है।-
🪷योग दिवस 🪷
भौतिक एवम् अभौतिक ऊर्जा से निर्मित्त स्वयं (ब्रह्म) की ऊर्जा को ब्रह्मांड की ऊर्जा के साथ युग्मक तादात्म्य स्थापित कर अपनी प्रकृति को, प्रकृति के पंचभूतों के साथ संतुलन स्थापित कर विकाररहित विकसित आभामय जीवन जीते हुए जगत में परिसंचरण करना ईश्वरीय जीवन जीना है। योग इस प्रकार के जीवन की सीढ़ी है। जिसने जिस रीति से भी योग की इस तकनीकी को समझ लिया उसने जीवन भर दुखमय जगत में रहकर भी परम सुख का सौंदर्यपान किया है फिर चाहे वह आदियोगी शिव हो, बुद्ध, महावीर, शंकराचार्य , नीम करोली बाबा, मौनी बाबा हो या फिर चाहे रामकृष्ण, चैतन्य प्रभु , परमहंस योगानंद,आचार्य अरविंद, आचार्य रजनीश, सद्गुरु हो या निवर्तमान के विभिन्न प्रबुद्ध योगीजन हो। सब जगत में रहकर जगत से निर्लिप्त रहे और सदा सत चित आनंद में रहे।योग दिवस पर शुभेच्छा है कि जगत, योग की इसी उत्कृष्ट तकनीकी की ओर अग्रसर हो जहां सबका योग, ब्रह्मांडीय ऊर्जा के साथ संतुलित तादात्म्य स्थापित करे जिससे यह वसुंधरा प्रबुद्ध जनों से सदैव आलोकित बनी रहे।
-
नास्ति मातृ समोगुरुः अर्थात माता के समान अन्य कोई गुरु नहीं है। गुरुरूपिणी माता की आराधना एवम् परम शक्ति की उपासना से प्रारंभ होने वाले नव विक्रम संवत 2081 की समस्त जनों को शुभकामनाएं। नव वर्ष मंगलमय हो🌷
शुभ नवरात्रि 💐💐
जय जय जम्बूद्वीपे💐💐-
🪷आज समय ने ऐसा संयोजन सृजित किया है कि हम धार्मिक रूप से शिव का उत्सव मना रहे है और सामाजिक रूप शक्ति का उत्सव मना रहे हैं।
🪷दोनों संस्कृतियों के पंचांगों ने मिलकर आज जगत में शिव-शक्ति के महोत्सव का महाआयोजन किया है।
समस्त जनों को महाशिवरात्रि एवम् अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की स्वस्तिमयी शुभकामनाएं 💐💐-
💐गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं💐
हर विधि है स्पष्ट और उत्कृष्ट हर विधान है।
प्रणम्य वे विभूतियाँ, दिया जिन्होंने संविधान है।
सबकी एक नागरिकता, सबकी एक पहिचान है।
न कोई राजा न रंक, भारतीय हर इंसान है।
प्रणम्य वे विभूतियाँ, दिया जिन्होंने संविधान है...
प्रणम्य वे विभूतियाँ, प्रणम्य उनकी नीतियाँ।
एक अनुच्छेद में जला दी, भेद की कुरीतियाँ।
अब विधि के समक्ष,सब दक्ष सब समान है।
प्रणम्य वे विभूतियाँ,दिया जिन्होंने संविधान है...
गांव में ही गुजर गई, जिनकी कई पीढ़ियां।
आज सहजता से चढ़ रहे संसद की सीढ़ियां।
बने जो बैठे प्रधानमंत्री, आपके अंगूठे का मतदान है।
प्रणम्य वे विभूतियाँ, दिया जिन्होंने संविधान है...
शिक्षा के अधिकार का बड़ा चमत्कार है।
हल्कू का बेटा बन गया तहसीलदार है।
अवसर की समानता में, पद उनका जो प्रतिभावान है।
प्रणम्य वे विभूतियाँ, दिया जिन्होंने संविधान है...
हर विधि है स्पष्ट और उत्कृष्ट हर विधान है।
प्रणम्य वे विभूतियाँ, दिया जिन्होंने संविधान है...-